Coronavirus In Jharkhand Update : झारखंड में 26 हजार के करीब पहुंचे कोरोना के मामले, 277 लोगों की मौत
Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के करीब पहुंच गयी है. बुधवार की रात 8 बजे तक प्रदेश में कोविड से संक्रमितों की संख्या 26,856 पहुंच गयी थी. इनमें 277 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 8 लोगों की मौत सिर्फ 19 अगस्त, 2020 को हुई. राज्य में 16,175 लोग कोरोना को मात देकर कोविड19 अस्पतालों से अपने घर जा चुके हैं. इस तरह राज्य में इस वक्त तक कोरोना के कुल 9,404 एक्टिव केस मौजूद हैं. झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 1266 नये मरीजों की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व सिल्ली विधायक सुदेश महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25333 हो गयी है. नौ संक्रमितों की मौत हो गयी है. 340 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं. इसके साथ ही राज्य में 15709 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. झारखंड में कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ…
झारखंड में 26 हजार के करीब पहुंचे कोरोना के मामले, 277 लोगों की मौत
झारखंड में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 26 हजार के करीब पहुंच गयी है. बुधवार की रात 8 बजे तक प्रदेश में कोविड से संक्रमितों की संख्या 26,856 पहुंच गयी थी. इनमें 277 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें 8 लोगों की मौत सिर्फ 19 अगस्त, 2020 को हुई. राज्य में 16,175 लोग कोरोना को मात देकर कोविड19 अस्पतालों से अपने घर जा चुके हैं. इस तरह राज्य में इस वक्त तक कोरोना के कुल 9,404 एक्टिव केस मौजूद हैं.
झारखंड में कोरोना ने डॉ पॉल समेत 8 जानें लीं
झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण ने पिछले 24 घंटे में रांची एक्स-रे के डॉ पॉल समेत 8 लोगों की जानें ले लीं. मरने वाले सभी 8 लोग तीन जिलों के थे. सबसे ज्यादा 6 लोगों की मौत पूर्वी सिंहभूम जिला में हुई है. रांची और बोकारो में एक-एक कोरोना संक्रमित ने बुधवार को दम तोड़ दिया.
एक दिन में 466 लोगों ने दी कोरोना को मात
झारखंड में बुधवार को 13 जिलों के 466 लोगों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर अपने घर गये. इसमें सबसे ज्यादा 101 लोग पूर्वी सिंहभूम के हैं. रांची के 85, देवघर के 61, गोड्डा के 9, गढ़वा के 14, हजारीबाग के 42, खूंटी के 40, पलामू के 35, सिमडेगा के 8, साहिबगंज के 40, पश्चिमी सिंहभूम के 28, चतरा के 2 और दुमका में एक व्यक्ति ने कोरोना पर विजय हासिल की.
17 जिलों में 523 नये पॉजिटिव मामले
झारखंड के 17 जिलों में बुधवार की रात 8 बजे तक 523 पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. सबसे ज्यादा 203 केस पूर्वी सिंहभूम में, जबकि 67 मामले हजारीबाग में मिले हैं. देवघर में 22, धनबाद में 8, दुमका में 10, गोड्डा में 13, गढ़वा में 4, जामताड़ा में 6, खूंटी में 19, लातेहार में 41, पाकुड़ में 12, पलामू में 15, रांची में 36, साहिबगंज में 36, सिमडेगा में 10, पश्चिमी सिंहभूम में 20 और चतरा में सिर्फ एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है.
रांची के रिम्स में 1076 सैंपल की टेस्टिंग हुई, 234 नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले
राजधानी रांची के रिम्स स्थित कोरोना टेस्टिंग लैब में 19 अगस्त, 2020 को रात 8 बजे तक कुल 1,076 सैंपल की जांच हुई. इसमें 841 की रिपोर्ट निगेटिव आयी. 234 लोग कोरोना के विषाणु से संक्रमित पाये गये. सबसे ज्यादा 107 लोग देवघर में कोरोना से संक्रमित मिले हैं. इसके बाद रिम्स में 73, रामगढ़ में 34 और रांची में 20 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं.
लोहरदगा में कोरोना के 27 नये केस मिले
लोहरदगा जिला में बुधवार को 27 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई. इसके साथ ही कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 456 हो गयी. सिविल सर्जन ने बताया कि आज जिले में अब तक 27 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. इनमें 17 पुरुष और 10 महिला हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए