चुनाव ड्यूटी में लगे सीआइएसएफ कांस्टेबल की दिल्ली में मौत

इलाज के क्रम में हुई मौत
घाघरा. प्रखंड के लुदगो गांव निवासी सीआइएसएफ कांस्टेबल रमेश उरांव (35) की दिल्ली में मौत हो गयी. गुरुवार को रमेश के पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के अनुसार सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि रमेश उत्तर प्रदेश में सीआइएसएफ कांस्टेबल के रूप में कार्यरत था. चुनाव ड्यूटी के दौरान फिरोजाबाद में तैनात था. पांच मई को रमेश की तबीयत खराब हुई. इसके बाद स्थानीय अस्पताल में इलाज कराया गया, तो वह ठीक हो गया. दो दिन के बाद सात मई को पुनः रमेश की तबीयत खराब हुई. इसके बाद उसे आगरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया. दिल्ली में इलाज के दौरान सात मई को मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










