चतरा ने गुमला को पांच विकेट से हराया

जेएससीए द्वारा आयोजित इंटर जिला अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट
गुमला. गुमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को हुए मुकाबले में चतरा ने गुमला को पांच विकेट से पराजित किया. चतरा की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुमला की पूरी टीम 27वें ओवर में मात्र 86 रनों पर सिमट गयी, जिसमें कृतज्ञ ने 17 और हर्ष ने 15 रनों के योगदान दिया. चतरा की ओर से हिमालया ने आठ ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी चतरा की टीम ने 15वें ओवर में पांच विकेट गंवा कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया, जिसमें रुद्र उपाध्याय ने 42 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली. गुमला की ओर से अनिकेत ने तीन विकेट झटके. चतरा के हिमालया राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मौके पर आरडीओ सतीश सिंह, अंपायर अरविंद कुमार सिंह, मोहम्मद ओज्जाइर, स्कोरर राजेश कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव जीतेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, अंकित विश्वकर्मा, ज्ञान प्रकाश, मधुसूदन उरांव, सनी साहू, विनीत नाग, शशि कुमार, पंकज कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. गुमला और गढ़वा के बीच बुधवार को मुकाबला होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




