Gumla News: गुमला में मंगेतर का बेरहमी से कत्ल करने के बाद आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर

Gumla News: 14 नवंबर को शाम करीब तीन बजे सरुड़ा गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर रहने वाली सिमडेगा के कुरडेग निवासी जीएनएम जेनेविभा तिर्की पर उसके होने वाले पति अरविंद कुजूर ने चाकू से कई बार वार किया था.
Gumla News: गुमला में मंगेतर का बेरहमी से कत्ल करने के बाद आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. बताया जा रहा है गुमला जिला के बसिया थाना क्षेत्र में स्थित सरुडा गांव में एक शख्स ने अपनी होने वाली पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. बाद में आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही थी पुलिस
घटना गुमला जिला के बसिया थाना क्षेत्र का है. आरोपी का नाम अरविंद कुजूर है. वह गुमला जिला के रायडीह सिकोई गांव का निवासी है. जानकारी देते हुए बसिया थाना के थानेदार छोटू उरांव एवं केस के आइओ एसआई मिनकेतन कुमार ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस अरविंद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.
Also Read: Gumla Crime News: गुमला में दामाद ने ससुर को टांगी से काट डाला
पुलिस का दावा- गिरफ्तारी से बचने के लिए अरविंद ने किया सरेंडर
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए ही उसने कोर्ट में सरेंडर किया है. बता दें कि 14 नवंबर को शाम करीब तीन बजे सरुड़ा गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर रहने वाली सिमडेगा के कुरडेग निवासी जीएनएम जेनेविभा तिर्की पर उसके होने वाले पति अरविंद कुजूर ने चाकू से कई बार वार किया था.
जेनेविभा तिर्की की हत्या कर फरार हुआ अरविंद कुजूर
घटनास्थल पर ही जेनेविभा तिर्की की मौत हो गयी. निर्ममतापूर्वक अपनी मंगेतर की हत्या करने के बाद अरविंद फरार हो गया था. मृतका जेनेविभा की फुआ रेंगारी निवासी दोमणिका तिर्की ने बसिया थाना में आवेदन देकर अरविंद कुजूर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी थी.
हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा मिले
दोमणिका तिर्की ने अरविंद कुजूर पर उनकी भतीजी की हत्या करने का आरोप लगाया और जल्द से जल्द उसकी गिरफ्तारी की मांग की. इधर, अरविंद के कोर्ट में समर्पण किये जाने की जानकारी मिलने पर मृतका जेनेविभा के परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि हत्या के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




