हेमंत सरकार के भ्रष्ट नीतियों के विरुद्ध गुमला भाजयुमो का मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

फोटो लगा दीजियेगा21 गुम 21 में मशाल जुलूस में भाजयुमो के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जेपीएससी परीक्षा में धांधली के विरोध में मशाल जुलूस निकाला और हेमंत सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया।

विज्ञापन

गुमला: भारतीय जनता युवा मोर्चा गुमला द्वारा 14वीं जेपीएससी को रद्द करने और 22 जहुलाई को रांची मे जेपीएससी कार्यालय घेरने के आह्वान पर स्थानीय पटेल चौक से टावर चौक तक मशाल जुलूस का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद ने किया. उन्होंने कहा की युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं के साथ हर कदम पर खड़ी है.

विज्ञापन

जेपीएससी जैसे रोजगार के कार्यालय को हेमंत सोरेन का व्यापार का कार्यालय नहीं बनने देंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अमन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार युवाओं के सपनों को बेचने का काम कर रही है. प्रदेश के युवक युवती परेशान हैं.

गरीब और मध्यम वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ धोखा कर बाहर के लोगों को सीट बेचने का काम कर रही है. युवा मोर्चा के जिला प्रभारी डॉक्टर सुरेश शर्मा ने कहा है कि रात के अंधेरे में रिजल्ट जारी करने की ऐसी क्या मजबूरी सरकार की रही होगी.

सोशल मीडिया पर वायरल ओएमआर शीट्स के कारण स्थानीय अभ्यर्थियों के बीच भ्रम का माहौल है. इस मशाल जुलूस के माध्यम से सरकार को राज्य के युवा चेतावनी दे रहे हैं कि अपने क्रियाकलापों में सुधार लाएं. भाजपा जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम के गठबंधन की सरकार पूरी तरह फेल है. यह सरकार युवा विरोधी सरकार है. यह सरकार महिला विरोधी सरकार है. एक योजना को संचालित करने के लिए प्रदेश के सभी कल्याणकारी योजनाओं की बलि चढ़ा दी गयी है.

मौके पर निर्मल गोयल, दामोदर कसेरा, श्याम सुंदर साहू, युवा मोर्चा के महामंत्री राजेश सिंह, बबलू वर्मा, विकास सिंह, कौशल साहू, भोला चौधरी, पायल तिवारी, जयंत प्रसाद, खुशी कुमारी, जय साहू, अनूप अधिकारी, रविंद्र सिन्हा, शिवनारायण साहू, कुलदीप साहू, विकास साहू, संजय गुप्ता, उर्मिला पन्ना, चंद्रू सिंह खेरवार, श्याम गुप्ता, सतनारायण भगत, संदीप सिंह, नीतीश कुमार बड़ाइक, सूरज सिंह, शंभू नायक मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola