भाजपा प्रत्याशी ने जनसंपर्क अभियान चलाया

भाजपा प्रत्याशी सुजान मुंडा ने लचरागढ़ पंचायत व बरसलोया पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों का जन समर्थन मांगा.
फोटो फाइल: 7 एसआइएम:4-जनसंपर्क अभियान चलाते भाजपा प्रत्याशी कोलेबिरा. प्रखंड के लचरागढ़ व बरसलोया में कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुजाना मुंडा ने लचरागढ़ पंचायत व बरसलोया पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों का जन समर्थन मांगा. उन्होंने लोगों से कमल फूल छाप में वोट देकर कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र से विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए एवं रोटी, माटी व बेटी की सुरक्षा के लिए भाजपा का साथ दें. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. भाजपा की सरकार बना कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें. इस अवसर पर प्रवीण साहू, अनिल साहू, बिहारी पंडा, राजू साहू, लखन ठाकुर, रामेश्वर सिंह, रोहित साहू, कोलेबिरा प्रखंड मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, जगरनाथ साहु, संजय मिश्रा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. लचरागढ़ में भाजपा चुनाव कार्यालय का उदघाटन बानो. कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के कोलेबिरा मंडल के लचरागढ़ में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय का उदघाटन पूजा पाठ कर किया गया. कार्यालय के उदघाटन के अवसर पर भाजपा एसटी मोर्चा जिला महामंत्री मुनेश्वर तिर्की, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदकिशोर अग्रवाल, बिहारी पंडा, भाजपा मंडल महामंत्री सह कोलेबिरा चुनाव प्रभारी रोहित साहू, विश्व हिंदू परिषद सदस्य प्रवीण साहू, डॉ शशि शेखर मिश्रा, राजकुमार साहू, बालमुकुंद सिंह, केदारनाथ अग्रवाल, मनु ओहदार, फागु साहू, केशव नाथ पानीग्राही, लखपति सिंह, देवी पाणिग्रही, सुदर्शन दास सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










