झारखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना में नहीं दिख रही तेजी, मानसून आने को है पर अब तक नहीं खुदे गड्ढे

Jharkhand News (रांची) : झारखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत करीब 26 हजार एकड़ भूमि पर पौधरोपण होना है और यह काम बारिश से पहले पूरा कर लेना है. लेकिन, अब तक कई जिलों में इसके लिए गड्ढे भी नहीं खोदे गये हैं. पौधे लगाने के लिए शुरुआती चरण में सभी जिलों में कुल 29,99,203 गड्ढे करने थे, लेकिन अभी तक मात्र 63,555 गड्ढे ही बनाये गये हैं. यानी गड्ढे खोदने का प्रतिशत मात्र 2.12 फीसदी ही है.
Jharkhand News (मनोज लाल, रांची) : झारखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत करीब 26 हजार एकड़ भूमि पर पौधरोपण होना है और यह काम बारिश से पहले पूरा कर लेना है. लेकिन, अब तक कई जिलों में इसके लिए गड्ढे भी नहीं खोदे गये हैं. पौधे लगाने के लिए शुरुआती चरण में सभी जिलों में कुल 29,99,203 गड्ढे करने थे, लेकिन अभी तक मात्र 63,555 गड्ढे ही बनाये गये हैं. यानी गड्ढे खोदने का प्रतिशत मात्र 2.12 फीसदी ही है.
दूसरे चरण में गड्ढा हो जाने पर बरसात शुरू होने से पहले पौधा लगा देना है, ताकि बरसात में पौधों की स्थिति अच्छी रहे. पिछली बार भी बरसात खत्म होने तक गड्ढे नहीं खोदे गये थे, जिससे पौधरोपण प्रभावित हुआ था. इस बार तो पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, धनबाद, दुमका, हजारीबाग, देवघर, लातेहार, चतरा, पलामू, साहिबगंज आदि जिलों में इस पर काम शुरू भी नहीं हो पाया है.
बोकारो जिला के बेरमो, धनबाद के धनबाद और बलियापुर, देवघर, दुमका के गोपीकांदर, पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांधा, गोड्डा के मेहरमा, हजारीबाग के कटकमसांडी, लोहरदगा के पेशरार, रांची के अनगड़ा, ओरमांझी और रातू, साहिबगंज के पथना, सरायकेला के खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा, गोइलकेरा, गुदड़ी, मंझगांव, मनोहरपुर और तांतनगर प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत गड्ढा खोदने को लेकर खराब प्रदर्शन रहा है.
Also Read: Coronavirus In Jharkhand : झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने सीएम हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के संरक्षण के लिए करें बाल सेवा योजना की शुरुआत
जिला : लक्ष्य : गड्ढे हुए
गढ़वा : 1,12,403 : 8708
गुमला : 3,36,000 : 7153
लोहदरगा : 79,520 : 1445
जामताड़ा : 1,00,800 : 6345
रांची : 22,400 : 657
पूर्वी सिंहभूम : 1,00,800 : 3596
रामगढ़ : 78,400 : 2796
खूंटी : 2,01,600 : 2898
बोकारो : 1,13,680 : 1224
पाकुड़ : 67,200 : 1662
कोडरमा : 67,200 : 2015
सिमडेगा : 1,45,600 : 1760
गोड्डा : 1,12,000 : 553
गिरिडीह : 1,34,400 : 3364
जिला : लक्ष्य : गड्ढे हुए
साहिबगंज : 50,400 : 1652
पलामू : 1,12,000 : 4964
चतरा : 1,00,800
लातेहार : 78,400 : 00
देवघर : 1,68,000 : 9124
हजारीबाग : 1,12,000 : 1430
दुमका : 1,23,200 : 336
धनबाद : 78,400 : 1311
सरायकेला : 78,400 : 00
पश्चिमी सिंहभूम : 2,24,000 : 00
कुल : 29,99,203 : 63,555
इस संबंध में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनीष रंजन ने कहा सभी जिलों को पौधरोपण को लेकर निर्देश दिया गया है, लेकिन स्थिति संतोषप्रद नहीं है. इसमें तत्काल सुधार होना चाहिए. बरसात के पहले सारे जिलों में गड्ढे कर लिए जाये, ताकि समय से पौधे लगाये जा सके. उन्होंने कहा कि अधिकारी देखें कि स्थिति पूर्व की तरह ना हो. हर हाल में पाैधों के मरने का रेट शून्य हो.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




