भारत को जानो’ क्विज को लेकर तैयारी तेज, गुमला के 9 स्कूलों के विद्यार्थी होंगे शामिल
बैठक करते लोग | Prabhat Khabar Network
गुमला में भारत विकास परिषद द्वारा 10 सितंबर को भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसमें नौ विद्यालयों के 40 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे.
गुमला. भारत विकास परिषद शाखा गुमला की बैठक होटल बिंदेश में जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 10 सितंबर को भारत को जानो विषयक अखिल भारतीय जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बस स्टैंड रोड स्थित मनोकामना मंदिर के हॉल में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया.
आपके शहर में
परिषद के जिला अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शहरी क्षेत्र सहित निकटवर्ती गांवों के कुल नौ विद्यालयों के लगभग 40 विद्यार्थी शामिल होंगे. प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर दो वर्गों में कराया जायेगा. इसके अलावा राष्ट्रीय समूह गान का भी आयोजन होगा.
जिसमें विद्यालयों के प्रतिभागी वाद्य यंत्रों के साथ शामिल होंगे. विजेता प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया जायेगा. बैठक में सचिव राकेश कुमार वर्मा, मनमोहन सिंह, राजकुमार अग्रवाल, विनय अखौरी, डॉक्टर अमित कुमार, मनमोहन केसरी, संचित कुमार सिंह, सरजु प्रसाद साहू, रितेश कुमार, महिला प्रमुख सैरेंद्र दास व मीडिया प्रभारी द्वारिका मिश्र सुमन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए