प्रभु यीशु की तरह दयालु व दानी बनें : सामुवेल

Updated at : 20 Apr 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभु यीशु की तरह दयालु व दानी बनें : सामुवेल

रायडीह प्रखंड में पास्का पर्व मनाया गया

विज्ञापन

रायडीह. प्रखंड में रविवार को पास्का पर्व मनाया गया. मौके पर संत इग्नासियुस कैथोलिक चर्च मांझाटोली में पवित्र मिस्सा पूजा हुई. मुख्य अधिष्ठाता पल्ली पुरोहित फादर सामुवेल कुजूर व सहयोगी के रूप में फादर जॉन डुंगडुंग थे. मिस्सा पूजा के बाद मुख्य अधिष्ठाता फादर सामुवेल कुजूर ने कहा कि प्रभु सचमुच जी उठे, प्रभु यीशु ख्रीस्त हम पापियों के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिये और सूली पर चढ़ गये और तीसरे दिन हमें मुक्ति दिलाने के लिए जी उठें. हमें प्रभु यीशु ख्रीस्त की तरह दयालु, परोपकारी, दानी व प्रेम करने वाला बनना है. साथ ही सदैव सत्य के मार्ग पर चलना है. मिस्सा पूजा बलिदान के दौरान कोयर दल ने भक्ति भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. मौके पर सिस्टर स्तेला बाखला, संदीप कुजूर, अलका तिर्की, अंजू बबीता, फातिमा जसिंता किंडो, नाबोर कुजूर, अजीत कुजूर, अनूप लकड़ा, अनूप फ्रांसिस कुजूर, संगीता मिंज आदि मौजूद थे.

ईस्टर मृत्यु पर विजय का पर्व : फादर देवनीस

डुमरी. आरसी नवाडीह व रजावल चर्च में रविवार को ईस्टर पर्व मनाया गया. मुख्य अनुष्ठता नवाडीह चर्च में फादर देवनीस तिर्की व रजावल में फादर दोमनिक तिर्की थे. फादर देवनीस ने कहा है कि ईस्टर पर्व यीशु के पुनरुत्थान (जी उठने) की याद में मनाया जाता है. ईस्टर मृत्यु पर विजय का पर्व है. यह हमें याद दिलाता है कि यीशु ने अपनी जान इसलिए दी कि हमें क्षमा मिल सकें. क्योंकि गुड फ्राइडे के दो दिन बाद ईसा मसीह पुनर्जीवित हो गये थे. रविवार को खुशी उत्सव व धन्यवाद का दिन है. क्योंकि ईसा मसीह के पुनरुत्थान के कारण ईसाइयों को जीवन में एक आशा मिली है, जो जीवन की नयी शुरुआत, आशा व नवीनीकरण का प्रतीक है. ईसा मसीह के पुनरुत्थान से ईसाइयों को मृत्यु पर जीवन की विजय का एक शुभ संदेश देता है. ईश्वर दुनिया में जो कुछ भी करता है. उसका उद्देश्य प्रेम करना होता है. ईस्टर पर्व हमलोग के लिए जीवन का आशा, नवीनीकरण व पुनर्जन्म का समय है. मौके पर फादर व्यातुस किंडो, फादर इलियास मिंज, फादर अलोइस ठिठिओ, फादर क्रिस्टोफर डुंगडुंग, फादर पिंगल कुजूर, फादर सुमन बैंग, सिस्टर वेरनासिया, सिस्टर रोसालिया, सिस्टर ललिता, सिस्टर समीरा, लिविन टोप्पो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola