जिला प्रशासन से रोजगार दिलाने की लगायी गुहार

जिला स्तरीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस
गुमला. डीडीसी दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया. इसमें जिले भर से पहुंचे आवेदकों ने डीडीसी के समक्ष अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं को रख निदान करने की मांग की. डीडीसी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को सुन संबंधित विभाग को समस्या निदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. ग्राम बरांगपाट निवासी संजीवन उरांव द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर हिंडालको कंपनी के बिमरला माइंस में रोजगार दिलाने की गुहार लगायी. बताया कि हिंडालको द्वारा उसकी खतियानी भूमि को लीज पर लेकर खनन किये जाने के कारण वह आजीविका व रोजगार से वंचित हो गया है. कंपनी द्वारा पूर्व में वादा किया गया था कि योग्यता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा. लेकिन अभी तक रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया है. आवेदक की समस्या पर डीडीसी ने जांचोंपरांत आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. जारी प्रखंड के ग्राम बुमतेल निवासी सुचिता किड़ों ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति व मुआवजा की मांग की. इस मामले में डीडीसी ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. गुमला करौंदी ग्राम के ग्रामीणों द्वारा आवासीय क्षेत्र व विद्यालय के समीप संचालित हनुमान फ्लोर मिल से उत्पन्न वायु व ध्वनि प्रदूषण की शिकायत की. इस मामले में डीडीसी ने प्रदूषण नियंत्रण एवं संबंधित विभाग को शीघ्र जांच कर नियमों के अनुरूप कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इसके अलावा निजी भूमि के नाले में जबरन गंदा पानी बहा कर अस्वच्छता फैलाने, भूमि विवाद, सड़क निर्माण, आपसी मतभेद, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने, सड़क, बिजली, पानी एवं रोजगार से संबंधित अनेक आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें डीडीसी ने संबंधित विभाग को समस्या समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




