ePaper

गुमला के कुरूमगढ़ में पशुपालकों को नहीं मिल रहा सरकारी लाभ, सभी प्रकार की सुविधा से है वंचित

Updated at : 10 Jan 2022 1:08 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला के कुरूमगढ़ में पशुपालकों को नहीं मिल रहा सरकारी लाभ, सभी प्रकार की सुविधा से है वंचित

कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. विकास के कार्यों में नक्सलवाद बहुत ही बड़ी बाधा है. यही कारण है कि सरकार के लाख प्रयास के बावजूद यहां विकास का कार्य नहीं हो पाता है.

विज्ञापन

गुमला : कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. विकास के कार्यों में नक्सलवाद बहुत ही बड़ी बाधा है. यही कारण है कि सरकार के लाख प्रयास के बावजूद यहां विकास का कार्य नहीं हो पाता है. प्रखंड के दूरदराज में रहने वाले किसान सरकारी लाभ से वंचित रह जाते हैं. कुरुमगढ़ के ग्रामीण कृषि पशुपालन पर आश्रित हैं.

कुरूमगढ़ के दरकाना गांव निवासी विधियां महतो 50 बकरी पाल कर अपना तथा अपने परिवार का लालन पालन कर रहा है. साथ ही अपने बच्चों को भी पढ़ा रहे हैं. यदि उनके पास बकरी को रखने के लिए बकरी शेड होता, तो वे और अधिक बकरियां पाल अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पाते. बकरी शेड नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

जयंत सिंह लोन लेकर गौ पालन का कार्य करते हैं. उनके पास उनके छह गायें हैं. लेकिन उनके पास गौशाला नहीं है. जिसके कारण अधिक संख्या में वह गाय पालन नहीं कर पा रहा है. यदि उनके पास गौशाला होता, तो अधिक संख्या में गाय पालन कर अपनी आमदनी बढ़ाते हुए अपने जीवन स्तर को अच्छी तरह से ऊंचा उठाते. उन्होंने सरकार से एक गौशाला की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola