सिंचाई मशीन निकालने के कुआं में कूदे दो लोगों की मौत

Updated at : 11 Mar 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई मशीन निकालने के कुआं में कूदे दो लोगों की मौत

सिंचाई मशीन निकालने के कुआं में कूदे दो लोगों की मौत

विज्ञापन

गुमला. बसिया थाना के ओकबा खरवागाढ़ा गांव में सोमवार को कुआं में डूबने से नेलशन बाड़ा (14) व सुधू उरांव (20) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार नेलशन बाड़ा व सुधू उरांव गांव के एक कुआं में सिंचाई मशीन से खेत में पटवन कर रहे थे. इस क्रम में सिंचाई मशीन कुआं में गिर गयी. मशीन निकलने के लिए सुधू उरांव कुआं में कूद गया और मशीन निकालने की कोशिश में वह डूबने लगा. इसके बाद उसे बचाने के लिए कुआं पर खड़ा नेलशन बाड़ा भी कुआं में कूद गया. कुआं में दोनों का दम घुटने लगा. इस कारण दोनों बेहोश हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कुआं से निकाल कर सिसई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर बसिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया.

नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

डुमरी. डुमरी पुलिस ने नाबालिग को शादी करने की नियत से बहला-फुसला कर ले जाने के अभियुक्त को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया. थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें प्राथमिकी अभियुक्त को मंगलवार को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola