घाघरा से पेड़ से टकराया ट्रक, दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Mar 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग निवासी सुशील खेरवार व कृष्णा खेरवार की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. वहीं, एक अन्य लेबर वासुदेव खेरवार बुरी तरह से जख्मी हो गया. सुशील ट्रक ड्राइवर व कृष्णा खलासी का काम करते थे. शुक्रवार को लगभग चार बजे सुशील ट्रक (बीआर17जी 6135) पर बॉक्साइट […]
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा थाना क्षेत्र के सेरेंगदाग निवासी सुशील खेरवार व कृष्णा खेरवार की शुक्रवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी. वहीं, एक अन्य लेबर वासुदेव खेरवार बुरी तरह से जख्मी हो गया.
सुशील ट्रक ड्राइवर व कृष्णा खलासी का काम करते थे. शुक्रवार को लगभग चार बजे सुशील ट्रक (बीआर17जी 6135) पर बॉक्साइट लेकर चंदवा जा रहा था. इसी दौरान गम्हरिया गांव के समीप स्थित जय माता दी होटल के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया. स्थानीय लोगों ने घायल सुशील व कृष्णा को ट्रक से बाहर निकाला. अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों की मौत हो गयी. घटना के वक्त मौके पर अफरा तफरी की स्थिति थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










