घर से 1.30 लाख की चोरी, एक हिरासत में

Published at :22 Mar 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
घर से 1.30 लाख की चोरी, एक हिरासत में

गुमला : शहर के खड़िया पाड़ा निवासी मोख्तार आलम ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि 12 मार्च से उसका मकान बंद था. 21 मार्च को पड़ोसी मो शकील अंसारी ने उसे फोन किया और बताया कि उसके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. घर पहुंचने […]

विज्ञापन
गुमला : शहर के खड़िया पाड़ा निवासी मोख्तार आलम ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में कहा है कि 12 मार्च से उसका मकान बंद था. 21 मार्च को पड़ोसी मो शकील अंसारी ने उसे फोन किया और बताया कि उसके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. घर पहुंचने पर पता चला कि अलमीरा में रखे एक लाख 30 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी है.
गुमला पुलिस ने छानबीन के क्रम में गौस नगर निवासी काजू भाठ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. ज्ञात हो कि गत दिनों मोख्तार आलम के बेटे एहतेशाम ने अपनी भाभी सनोवर परवीन की हत्या कर दी थी, तब से उसके घर में ताला लटका हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola