गुमला : बस-डंपर भिड़े, सीआइ व चालक की मौत, 25 यात्री घायल

Updated:
विज्ञापन

पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के पास हुई दुर्घटना गुमला : गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के समीप मंगलवार शाम पौने सात बजे मंत्री बस और डंपर में भिड़ंत हो गयी़ इस हादसे में सर्किल इंस्पेक्टर (सीआइ) अनिल वर्मा व बस चालक सूरजदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं […]

विज्ञापन

पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के पास हुई दुर्घटना

आपके शहर में

विज्ञापन

गुमला : गुमला के पालकोट थाना क्षेत्र के सोलगा गांव के समीप मंगलवार शाम पौने सात बजे मंत्री बस और डंपर में भिड़ंत हो गयी़ इस हादसे में सर्किल इंस्पेक्टर (सीआइ) अनिल वर्मा व बस चालक सूरजदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं 25 से अधिक यात्री घायल हो गये. घायलों को कोलेबिरा, पालकोट और गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीआइ अनिल वर्मा गुमला के कुम्हारमोड़ के रहनेवाले थे.

वह ठेठईटांगर अंचल कार्यालय में पोस्टेड थे. बताया जा रहा है कि बस राउरकेला से सिमडेगा होते हुए गुमला आ रही थी. तभी सोलगा गांव के समीप दुर्घटना हो गयी. हादसे के बाद बस व डंपर पलट गया. घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बस से निकाला. उनकी मदद के लिए राहगीर भी आगे आये. बसिया के एसडीपीओ दीपक कुमार, पालकोट थानेदार विमल भी दल बल के साथ पहुंचे. इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola