अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करें: प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन

लचरागढ़ : प्रभात खबर का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम , रैली भी निकाली गयी बानो : लचरागढ़ स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय में प्रभात खबर द्वारा वोट करें राज्य गढ़ें कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मतदाता जागरूकता के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली. इस क्रम में लोगों को […]

विज्ञापन

लचरागढ़ : प्रभात खबर का मतदाता जागरूकता कार्यक्रम , रैली भी निकाली गयी

आपके शहर में

विज्ञापन
बानो : लचरागढ़ स्थित प्रस्तावित उच्च विद्यालय में प्रभात खबर द्वारा वोट करें राज्य गढ़ें कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मतदाता जागरूकता के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली. इस क्रम में लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया. रैली विद्यालय परिसर से होकर मुख्य चौक होती हुई प्रिंस चौक पहुंची. इसके बाद पहानटोली होती हुई पुन: विद्यालय परिसर पहुंची.
विद्यालय परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्राचार्य कल्याणी बरला ने कहा कि मतदान करना संवैधानिक अधिकार है. प्रत्येक मतदाता को मतदान करना चाहिए तथा दूसरे मतदाता को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए. उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक करें. प्रभात खबर प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रभात खबर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है. इसमें सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. इस अवसर पर मनोहर प्रसाद, सूर्य भूषण स्वर्णकार, यज्ञ वीर सूरज प्रसाद, कोर्नेलियुस, मनिंद्र सिंह, मंजू कुमारी, निर्मला कुमारी, रश्मि एक्का व सरस्वती कुमारी के अलावा अन्य लोगों ने अपने विचार रखे. कार्यक्रम को सफल बनाने में आशुतोष पंडा, लव साहू ,खुशबू कुमारी, तेलानी लुगुन, गंगा साहू, सचिन मड़की, योगेंद्र महतो के अलावा अन्य लोगों की अहम भूमिका रही.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola