चुनाव में 103 नये मतदान केंद्र बढ़े

गुमला : जिला प्रशासन गुमला ने इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों को मतदाताओं के समीप पहुंचाने का काम किया है. पिछले लोकसभा चुनाव तक जिले में (लोहरदगा जिला का पेशरार, सेन्हा व भंडरा प्रखंड का कुछ हिस्सा भी शामिल) 891 मतदान केंद्र था, परंतु इस बार के चुनाव में जिला प्रशासन ने […]
गुमला : जिला प्रशासन गुमला ने इस बार के विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों को मतदाताओं के समीप पहुंचाने का काम किया है. पिछले लोकसभा चुनाव तक जिले में (लोहरदगा जिला का पेशरार, सेन्हा व भंडरा प्रखंड का कुछ हिस्सा भी शामिल) 891 मतदान केंद्र था, परंतु इस बार के चुनाव में जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों का विस्तार किया है.
इस विस्तार में 103 नये मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो 891 से बढ़ कर 994 हो गया है. वहीं 103 मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने से मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में सुविधा होगी, क्योंकि मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए उन्हें कम दूरी तय करनी होगी. सबसे ज्यादा राहत गांव के बुजुर्ग मतदाताओं को मिलेगी.
गुमला विधानसभा क्षेत्र: 31 नये मतदान केंद्र बढ़े :यहां पहले कुल 282 मतदान केंद्र था. वर्तमान में 31 नये मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो अब 282 से बढ़ कर 313 हो गया है. वहीं विधानसभा के प्रखंडवार मतदान केंद्रों की संख्या पर नजर डालें, तो डुमरी प्रखंड में पहले 43 मतदान केंद्र था. अब 46 हो गया है.
जारी प्रखंड में पहले 28 मतदान केंद्र था, अब 29 हो गया है. चैनपुर में 54 मतदान केंद्र था, अब 60 हो गया है. गुमला पार्ट वन में पहले 56 मतदान केंद्र था, अब 69 मतदान केंद्र हो गया है. नगर परिषद गुमला में पहले 35 मतदान केंद्र था, अब 38 हो गया है. रायडीह प्रखंड में पहले 66 मतदान केंद्र था, जो अब 71 मतदान केंद्र हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




