भाजपा से दिनेश, झाविमो से लोहरमइन समेत 10 प्रत्यािशयों ने िकया नामांकन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी आज गुमला : सिसई विधानसभा चुनाव 2019 के निमित नामांकन प्रपत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को सिसई विस सीट के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. नामांकन कराने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर दिनेश उरांव, झारखंड विकास मोरचा के प्रत्याशी लोहरमइन उरांव, बसपा […]
विज्ञापन
प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी आज
आपके शहर में
विज्ञापन
गुमला : सिसई विधानसभा चुनाव 2019 के निमित नामांकन प्रपत्र दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को सिसई विस सीट के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया.
नामांकन कराने वालों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर दिनेश उरांव, झारखंड विकास मोरचा के प्रत्याशी लोहरमइन उरांव, बसपा के प्रत्याशी संतोष महली, झारखंड पार्टी सेकुलर के प्रत्याशी संजय कुजूर, बहुजन महापार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार कुजूर, राष्ट्रीय देशज पार्टी के प्रत्याशी पुनित भगत, आरएसपी के प्रत्याशी ननकेश्वर बड़ाइक, राष्ट्रीय महिला पार्टी की प्रत्याशी मुक्तिलता टोप्पो, निर्दलीय प्रत्याशी शशिकांत भगत एवं संजीत मिंज शामिल हैं.
सभी प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह बसिया अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ प्रसाद के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इनके अलावा सिसई विस सीट के लिए पूर्व में झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशी जिग्गा सुसारेन मुंडा, झारखंड पार्टी की प्रत्याशी सुनीता टोपनो व नागरिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी सुखदेव उरांव नामांकन प्रपत्र दाखिल कर चुके हैं.
इस प्रकार सिसई विस सीट के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है. अब 19 नवंबर को सभी प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी (समीक्षा) होगी. 21 नवंबर को पूर्वाह्न तीन बजे तक नाम वापसी की तिथि है. नाम वापसी का समय खत्म होने के बाद 21 नवंबर को ही सभी प्रत्याशियों के बीच चुनाव प्रतिक चिह्न का आवंटन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन