लोहरदगा विस सीट कांग्रेस की है और कांग्रेस की ही रहेगी : धीरज साहू

Updated at : 02 Nov 2019 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा विस सीट कांग्रेस की है और कांग्रेस की ही रहेगी : धीरज साहू

कांग्रेस की बैठक में भावी रणनीति पर चर्चा लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा एवं जिला कोऑर्डिनेटर रमा खलखो उपस्थित थे. बैठक में संगठन की मजबूती एवं भावी […]

विज्ञापन

कांग्रेस की बैठक में भावी रणनीति पर चर्चा

लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. इसमें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा एवं जिला कोऑर्डिनेटर रमा खलखो उपस्थित थे. बैठक में संगठन की मजबूती एवं भावी रणनीति पर चर्चा की गयी.
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुत बड़ी पार्टी है. इस पार्टी में हर कार्यकर्ता को मान-सम्मान मिलता है देश और राज्य की जनता का मिजाज बदला है अब जनता भारतीय जनता पार्टी के रघुवर सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार है. राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा विधानसभा सीट कांग्रेस पार्टी की है और कांग्रेस पार्टी की ही रहेगी. आप सभी एकजुटता के साथ मुकाबला करें.
मौके पर साजीद अहमद चंगू, डाॅ अजय शाहदेव, सुखेर भगत, हाजी शकील अहमद, नेसार अहमद, जफर खान, सावीर खान, पावन एक्का, सुनैना कुमारी, हाजी अफसर कुरैशी, निशिथ जायसवाल, विरमत भगत, शहादत हुसैन, वकील खान, खलील अहमद, संदीप साहू, हाजी सिकंदर अंसारी, जगदी भगत, प्रभात भगत, सत्यदेव भगत, हाजी सिकंदर अंसारी, हाजी सदरूल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, डोमना उरांव, समूल अंसारी, नंदकिशोर शुक्ला, रवींद्र सिंह, जोरावर खान, बेंजामिन लकड़ा, बृजमोहन उरांव, शेखर भगत, समीर अंसारी, अनीश खान, सज्जाद अंसारी, आजाद खान, दयानंद लकड़ी, नुसरत अंसारी, उल्फत अंसारी, शमशुल हक, दीपक ठाकुर, दीपक महतो, प्रदीप विश्वकर्मा, संतोष महतो, तनवीर गौहर, तारीख खान, सरिता देवी, लाल वीरेंद्र नाथ शाहदेव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola