भगताइन की हत्या, नदी के पारस घाट में मिला शव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अपराध : पैर-हाथ बांध कर शव को नदी में फेंका भरनो(गुमला) :भरनो थाना के तुरीअंबा गांव निवासी चंद्रमणि भगत (50) की अपराधियों ने रविवार की रात हत्या कर दी. वह झाड़फूंक का काम करती थी. गांव में उसे भगताइन कहते थे. पुलिस ने उसका शव भरनो प्रखंड के पारस नदी स्थित धोबीघाट से बरामद किया […]
विज्ञापन
अपराध : पैर-हाथ बांध कर शव को नदी में फेंका
भरनो(गुमला) :भरनो थाना के तुरीअंबा गांव निवासी चंद्रमणि भगत (50) की अपराधियों ने रविवार की रात हत्या कर दी. वह झाड़फूंक का काम करती थी. गांव में उसे भगताइन कहते थे. पुलिस ने उसका शव भरनो प्रखंड के पारस नदी स्थित धोबीघाट से बरामद किया है. मृतका के हाथ व पैर बांधे हुए थे. शव पर कोई कपड़ा नहीं था.
बताया जा रहा है कि उसकी हत्या उसके ही घर में करने के बाद शव को नदी में फेंका गया है. मृतका के घर में खून के धब्बे मिले हैं. हालांकि हत्या किसने व क्यों की है, इसका पता नहीं चला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है, ताकि घटना के स्पष्ट कारण पता चल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










