भाई व बहन संग घर लौटे भगवान जगन्नाथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2019 1:38 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में शुक्रवार को घुरती रथ मेला का आयोजन किया गया. सभी मंदिरों में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के विग्रहों की पूजा की गयी. भगवान नौ दिनों तक मौसी के घर में रहने के बाद उमस भरी गर्मी के बीच अपने घर लौटे. इधर, भरनो […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला जिले के सभी 12 प्रखंडों में शुक्रवार को घुरती रथ मेला का आयोजन किया गया. सभी मंदिरों में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के विग्रहों की पूजा की गयी. भगवान नौ दिनों तक मौसी के घर में रहने के बाद उमस भरी गर्मी के बीच अपने घर लौटे. इधर, भरनो प्रखंड के समसेरा गांव स्थित चंदागढ़ में नौ दिन मौसीबाड़ी में रहने के बाद शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ अपने भाई, बहन संग घर पहुंचे.
इस अवसर पर घुरती रथ यात्रा मेला का आयोजन किया गया. रथ खींचने व दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. बिशुनपुर प्रखंड के बनारी में शुक्रवार को घुरती रथ यात्रा सह मेला लगा, जहां श्रद्धालुओं ने मौसीबाड़ी मंदिर में पुजारी मोनू पंडित की अगुवाई में भगवान के विग्रहों की पूजा की.
इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के विग्रहों को रथ में बैठा कर ठाकुरबाड़ी मंदिर तक पहुंचाया. मेला के सफल संचालन में प्रखंड प्रमुख रामप्रसाद बड़ाइक, मुखिया बिल्टू लोहरा, बिट्टू वर्मा, हनी गोस्वामी, श्रीधर प्रजापति, राधा रमन यादव, मनीष कुमार, कृष्णा राम, दिनेश उरांव सहित अन्य लोगों ने सराहनीय योगदान दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










