पिकअप वैन की छत से गिर दो बाराती की मौत

Updated:
विज्ञापन

गुमला : भरनो के जुरा गांव के समीप ट्रक के धक्के से पिकअप वैन की छत पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक पंकज उरांव (19) व उमेश उरांव (21) गुमला के जाना गांव के रहनेवाले थे. यह घटना मंगलवार की देर रात की है. दोनों युवक भरनो के गंडो कमलपुर बारात गये […]

विज्ञापन

गुमला : भरनो के जुरा गांव के समीप ट्रक के धक्के से पिकअप वैन की छत पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक पंकज उरांव (19) व उमेश उरांव (21) गुमला के जाना गांव के रहनेवाले थे. यह घटना मंगलवार की देर रात की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दोनों युवक भरनो के गंडो कमलपुर बारात गये थे. शादी से लौटते वक्त दोनों पिकअप वैन की छत पर बैठ गये. इसी दौरान जुरा गांव के पास ट्रक ने उनकी गाड़ी में पीछे से धक्का मार दिया. असंतुलित होकर दोनों पिकअप वैन की छत से गिर गये. उन्हें तड़पता देख उनकी गाड़ी का चालक वाहन लेकर भाग गया. भरनो थाना ���ी पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल भेजा, जहां उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola