श्रीलंका में आत्मघाती हमले के विरोध में कैंडल मार्च िनकाला

Updated:
विज्ञापन

गुमला : श्रीलंका के एक चर्च में पिछले दिनों हुए आत्मघाती हमले के विरोध मेें और घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए मिशन बदलाव व झारखंड की एकता गुमला के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च की शुरुआत सिसई रोड स्थित संत पात्रिक महागिरजा […]

विज्ञापन

गुमला : श्रीलंका के एक चर्च में पिछले दिनों हुए आत्मघाती हमले के विरोध मेें और घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति के लिए मिशन बदलाव व झारखंड की एकता गुमला के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार की शाम कैंडल मार्च निकाला गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कैंडल मार्च की शुरुआत सिसई रोड स्थित संत पात्रिक महागिरजा के मुख्य द्वार के समीप से शुरू हुई, जो टावर चौक व मेन रोड होती हुई पटेल चौक पहुंची. यहां से पुन: टावर चौक पहुंच कर संपन्न हो गयी. मार्च में शामिल लोगों ने टावर चौक स्थित शहीद स्मारक पर कैंडल जला कर घटना में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि दी.

कैंडल मार्च में जितेश मिंज, अनमोल प्रकाश मिंज, श्वेता कुमारी एक्का, नकुल कुमार राज, विकास नाग, सिस्टर हिरमीला, सिस्टर सविता, फादर अमृत, सेतकुमार एक्का, जयंती तिर्की, ललिता एक्कस, प्रकाश तिर्की सहित विभिन्न मिशनरीज संस्थाओं के संचालक-संचालिका व ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola