ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

Updated at : 21 Apr 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
ओलावृष्टि से किसानों की फसल बर्बाद

चैनपुर(गुमला) : चैनपुर प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र कुरूमगढ़ के दरकाना गांव में शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने से गांव के कई किसानों की सब्जी की फसल बर्बाद हो गयी. वहीं कई किसानों के खपरैल घर क्षतिग्रस्त हो गये. वज्रपात से दिलीप उरांव की सब्जी की फसल, रामकेश्वर खेरवार की […]

विज्ञापन

चैनपुर(गुमला) : चैनपुर प्रखंड के अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र कुरूमगढ़ के दरकाना गांव में शुक्रवार की रात तेज हवा के साथ ओलावृष्टि होने से गांव के कई किसानों की सब्जी की फसल बर्बाद हो गयी. वहीं कई किसानों के खपरैल घर क्षतिग्रस्त हो गये.

वज्रपात से दिलीप उरांव की सब्जी की फसल, रामकेश्वर खेरवार की सब्जी की फसल व गेहूं की फसल, लक्ष्मण उरांव की सब्जी फसल, जोरू उरांव की गेहूं फसल, सुदेव खेरवार की सब्जी की फसल व बंधन उरांव के खेत में लगी सब्जी व गेहूं की फसल बर्बाद हो गयी. वहीं लक्ष्मण उरांव व बाबूलाल उरांव के घर खपरैल घर क्षतिग्रस्त हो गये. जगलु उरांव के घर के मिट्टी की दीवार पर ठनका गिरा, जिससे दीवार दरक गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola