गुमला : घर से अगवा कर राजमिस्त्री का सिर धड़ से किया अलग

Updated:
विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला सिसई थाना क्षेत्र के लकेया गांव निवासी सोमरा उरांव (50) की सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सिर धड़ से अलग कर अलग कर दिया. अपराधी घर में घुसकर सोमरा को उठाकर ले गये. इसके बाद घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर सिर को धड़ से अलग कर हत्या […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

आपके शहर में

विज्ञापन

सिसई थाना क्षेत्र के लकेया गांव निवासी सोमरा उरांव (50) की सोमवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सिर धड़ से अलग कर अलग कर दिया. अपराधी घर में घुसकर सोमरा को उठाकर ले गये. इसके बाद घर से कुछ दूरी पर सुनसान जगह पर सिर को धड़ से अलग कर हत्या कर दी. मंगलवार की सुबह को जब ग्रामीण शौच करने गये तो सोमरा का सिर कटा शव देखकर पूरे गांव के लोगों व पुलिस को सूचना दी.

इस घटना से इलाके में सनसनी है. पुलिस के अनुसार आपसी दुश्मनी के कारण सोमरा की इस प्रकार हत्या की गयी होगी. मृतक पेशे से राजमिस्त्री था और खेतीबारी भी करता था. मंगलवार को पुलिस को सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.

जानकारी के अनुसार सोमरा उरांव सोमवार को दिन भर घर में था. अपनी पत्नी सोमारी देवी के साथ हड़िया पी और रात को घर में सो गये. नशे की हालत में रहने के कारण पति पत्नी घर का दरवाजा बंद नहीं किये थे. जिसका लाभ उठाकर अज्ञात अपराधियों ने घर से सोमरा उरांव को उठाकर खेत की ओर ले जाकर गला काटकर हत्या कर दी. साथ ही सिर को प्लास्टिक के बोरा में डाल कर शव को पारस नदी के समीप सरमली पतरा के पास गड्ढे में फेंक दिया.

सुबह होने पर सोमारी देवी अपने पति सोमरा को घर में नहीं पाकर इधर उधर खोजने लगी. परंतु वह कहीं नहीं मिला. सुबह शौच करने के लिए नदी की ओर गये ग्रामीणों ने सोमरा का शव देखा और परिजनों को सूचना दी. मृतक सोमरा उरांव खेती बारी व राजमिस्त्री का काम करता था. उसके तीन बेटे और एक बेटी है. बड़ा बेटा सुधू उरांव अपने परिवार को साथ अलग रहता है.

दो बेटा दुर्गा व बजरंग उरांव बाहर ईंट भट्ठा में कमाने गये हुए हैं. वहीं बेटी मिनी कुमारी मेहमानी गयी हुई थी. घर में दोनों पति पत्नी थे. सोमरा का शव देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में थानेदार सुधीर कुमार साहू ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी दुश्मनी का लग रहा है. पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है. शीघ्र ही हत्या में शामिल सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola