चुनाव को सफल बनाने के लिए टीम भावना जरूरी: एसपी

Updated at : 03 Mar 2019 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
चुनाव को सफल बनाने के लिए टीम भावना जरूरी: एसपी

गुमला के नये एसपी अंजनी कुमार झा ने योगदान दिया. निवर्तमान एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को विदाई दी गयी. गुमला : गुमला के चंदाली स्थित पुलिस कैंप में निवर्तमान एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को विदाई दी गयी. साथ ही नये एसपी अंजनी कुमार झा का स्वागत किया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में निवर्तमान […]

विज्ञापन

गुमला के नये एसपी अंजनी कुमार झा ने योगदान दिया.

निवर्तमान एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को विदाई दी गयी.

गुमला : गुमला के चंदाली स्थित पुलिस कैंप में निवर्तमान एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा को विदाई दी गयी. साथ ही नये एसपी अंजनी कुमार झा का स्वागत किया गया. इस अवसर पर आयोजित समारोह में निवर्तमान एसपी को एसडीपीओ विमल कुमार व नये एसपी अंजनी कुमार झा को एएसपी वृजेंद्र कुमार मिश्र ने बुके दिये.

वहीं बसिया एसडीपीओ दीपक कुमार ने निवर्तमान एसपी को मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया. नये एसपी अंजनी कुमार झा ने कहा कि निवर्तमान एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा का कार्यकाल तीन माह का रहा. अल्प कार्यकाल में उन्होंने काफी अधिक सफलता पायी है. यह कार्य उनके टीम नेतृत्व व टीम भावना से हुआ है. इनके तीन माह के कार्यकाल में गुमला में नक्सली व आपराधिक घटनाओं में काफी कमी आयी है.

मुझे इनके कार्यकाल में होने वाले लाभों का फायदा मिलेगा. नये एसपी ने कहा कि हमारे लिए आगामी लोकसभा चुनाव चुनौती है. इस चुनाव को सफल बनाने के लिए टीम भाव व सामंजस्य बना कर सहयोग करने की जरूरत है. डीसी शशि रंजन ने कहा कि निवर्तमान एसपी ने सभी क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया. कार्यकाल कम होने के बाद भी जितनी भी सफलताएं उन्होंने अर्जित की है, वे बधाई के पात्र हैं. इनके नेतृत्व में हमलोगों ने लोकसभा चुनाव की पूरी तैयारी कर ली है. अब नये एसपी इसे देखेंगे. चुनाव शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में होगा.

निवर्तमान एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहा कि मुझे गुमला जिला में तीन माह से अधिक रहने का मौका मिला है. मेरी जब पोस्टिंग खूंटी से गुमला में हुई थी, तो मैंने दोनों जगह में समस्या एक ही तरह की पायी. लेकिन खूंटी में एक बड़ी समस्या पत्थलगड़ी की थी. गुमला में यह नहीं था. गुमला में सामंजस्य का अभाव था. सामंजस्य होने के बाद शहर, जिला व समाज में लॉ एंड आर्डर लागू किया, जिससे समस्या कम हुई. सफलता टीम भावना से मिलती है. यहां के लोगों व पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने मेरा साथ दिया.

उन्होंने पत्रकारों की तारीफ करते हुए कहा कि वे हमारे निंदा नहीं करते हैं. एसडीपीओ विमल कुमार ने कहा कि निवर्तमान एसपी का कार्य काफी कम रहा है. तीन माह में सभी पुलिसकर्मियों की उनसे नजदीकी बन गयी थी. मंच का संचालन स्वपन कुमार राय ने किया. मौके पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के क्षेत्रीय मंत्री सत्येंद्र कुमार, थानेदार शंकर ठाकुर, रवींद्र शर्मा, एएसआइ कुमार सरंजय, महिला थानेदार सरस्वती मिंज, उपेंद्र कुमार महतो, एएसआइ लक्ष्मण महली सहित जिले के सभी थानेदार, पुलिस निरीक्षक सहित पुलिस जवान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola