ePaper

हत्या के आरोपी पिता को बेड में बांधा

Updated at : 08 Feb 2019 2:42 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपी पिता को बेड में बांधा

कांके भेजने की है तैयारी, कागजात बनाये जा रहे हैं गुमला : सदर थाना गुमला की पुलिस ने ढाई साल के मासूम बच्चे की हत्या करने के आरोपी पिता गंगू उरांव को सदर अस्पताल गुमला के मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए बांध कर रखा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे कांके रांची भेजने की […]

विज्ञापन

कांके भेजने की है तैयारी, कागजात बनाये जा रहे हैं

गुमला : सदर थाना गुमला की पुलिस ने ढाई साल के मासूम बच्चे की हत्या करने के आरोपी पिता गंगू उरांव को सदर अस्पताल गुमला के मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए बांध कर रखा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे कांके रांची भेजने की तैयारी में है. ज्ञात हो कि असनी नकटलीटोली के गंगू उरांव ने गत पांच फरवरी को अपने ढाई साल के पुत्र अमित उरांव की बलुआ से काट कर हत्या कर दी थी.

पुत्र की हत्या के बाद गंगू फरार हो गया था. उसे गुमला पुलिस ने गत बुधवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस के पता चला कि गंगू की दिमागी हालत ठीक नहीं है. इसके बाद पुलिस गंगू को जेल नहीं भेज कर बुधवार की शाम से ही इलाज के लिए मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा है. गंगू ने गुरुवार को मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के कमरा की खिड़की का शीशा तोड़ दिया और हंगामा किया.

बाद में ड्यूटी पर तैनात पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने गंगू को बेड में बांध दिया. जवानों ने बताया कि गंगू रात में बहुत चिल्ला रहा था और विक्षिप्त जैसा व्यवहार कर रहा था. इसे कहां ले जाना है? नहीं मालूम है. सुना है कि चिकित्सकों द्वारा इसे कांके भेजने की तैयारी की जा रही है. कागजात बनने के बाद इसे रांची कांके ले जाना है. मानसिक विभाग के स्टोर कीपर विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा उसे यहां लाकर रखा गया है. किसके आदेश में रखा गया है? यह नहीं मालूम है. लेकिन उसे जिस कमरे में रखा गया, उस कमरे की खिड़की का सारा शीशा तोड़ दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola