कुसुमटोली में पुलिस ने नष्ट की पोस्ते की खेती, तीन गिरफ्तार

Updated at : 07 Feb 2019 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
कुसुमटोली में पुलिस ने नष्ट की पोस्ते की खेती, तीन गिरफ्तार

पोस्ते की खेती करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा. 250 ग्राम अफीम और दो किग्रा डोडा भी बरामद. बाजार में दोनों की कीमत लगभग एक लाख रुपये है. गुमला : कुरकुरा थाना क्षेत्र के कुसुमटोली में पिछले कई सालों से हो रही पोस्ते (अफीम) की खेती का कामडारा थाना की पुलिस ने पर्दाफाश […]

विज्ञापन

पोस्ते की खेती करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ा.

250 ग्राम अफीम और दो किग्रा डोडा भी बरामद.
बाजार में दोनों की कीमत लगभग एक लाख रुपये है.
गुमला : कुरकुरा थाना क्षेत्र के कुसुमटोली में पिछले कई सालों से हो रही पोस्ते (अफीम) की खेती का कामडारा थाना की पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कुसुमटोली में लगभग 55 डिसमील जमीन पर लगी पोस्ते की फसल को नष्ट कर दिया. साथ ही लगभग 250 ग्राम अफीम और दो किग्रा डोडा बरामद किया है. वहीं पोस्ते की खेती करने वाले तीन स्थानीय युवकों विमल सुरीन, विनोद सुरीन व जोसेफ सुरीन को गिरफ्तार किया है. खुले बाजार में 250 ग्राम अफीम और दो किग्रा डोडा की कीमत 50-50 हजार रुपये आंकी जा रही है.
वहीं पोस्ते की खेती कराने के पीछे उग्रवादी संगठन की संलिप्ता का अंदेशा लगाया जा रहा है. इधर, बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष पहली बार पहली बार गुमला जिले के कुरकुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुमटोली में पोस्ते की खेती की सूचना मिली. सूचना मिलने पर कामडारा थाना प्रभारी व बीडीओ के नेतृत्व में पुलिस के जवान कुसुमटोली गांव पहुंचे.
जहां उन्होंने पोस्ते की खेती को देखा और उसे खेत में ही नष्ट कर दिया. पोस्ते की खेती के पीछे उग्रवादी संगठन की संलिप्ता पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी इसकी जांच की जा रही है. यदि पोस्ते की खेती के पीछे उग्रवादी संगठन का हाथ है, तो उन पर भी कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola