लेवी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
गुमला : सदर थाना गुमला की पुलिस ने लेवी मांगने के आरोपी अंबोवा टोंगरीटोली निवासी 24 वर्षीय शहबाज अंसारी को मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया है. आरोपी शहबाज ने गुमला शांतिनगर निवासी स्वर्गीय शिवनंदन प्रसाद साहू के पुत्र अनिल कुमार से एक लाख रुपये की लेवी मांगी थी. इस संबंध में अनिल ने गुमला […]
गुमला : सदर थाना गुमला की पुलिस ने लेवी मांगने के आरोपी अंबोवा टोंगरीटोली निवासी 24 वर्षीय शहबाज अंसारी को मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया है. आरोपी शहबाज ने गुमला शांतिनगर निवासी स्वर्गीय शिवनंदन प्रसाद साहू के पुत्र अनिल कुमार से एक लाख रुपये की लेवी मांगी थी. इस संबंध में अनिल ने गुमला थाना में आवेदन दिया था.
आपके शहर में
आवेदन में कहा गया था कि मोबाइल फोन पर कॉल कर बिनोद के नाम से धमकी देते हुए एक लाख रुपये लेवी की मांग की गयी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने टीम का गठन किया, टीम ने मामले की जांच करने के बाद बिनोद के नाम से लेवी की मांग करने वाले अंबोवा टोंगरटोली के शहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए