सुबह में कहा : मेरी जान को खतरा है दोपहर में हत्या कर दी

Updated:
विज्ञापन

गुमला : गुमला थाना के असनी नवाटोली गांव में ढाई साल के बेटे अमित उरांव की हत्या करने वाले पिता गंगू उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. मंगलवार को गंगू ने अपने बेटे की बलुवा से काट कर हत्या कर दी था. इसके बाद वह फरार हो गया था. बुधवार […]

विज्ञापन

गुमला : गुमला थाना के असनी नवाटोली गांव में ढाई साल के बेटे अमित उरांव की हत्या करने वाले पिता गंगू उरांव को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. मंगलवार को गंगू ने अपने बेटे की बलुवा से काट कर हत्या कर दी था. इसके बाद वह फरार हो गया था. बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गंगू को नवाटोली गांव से गिरफ्तार किया. वह एक घर में छिपा हुआ था. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी गंगू विक्षिप्त है, इसलिए उसने अपने बेटे की हत्या कर दी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इधर, मृतक अमित के बड़े भाई अरुण उरांव ने गुमला सदर थाना में हत्याकांड को लेकर केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में कहा है कि सुबह में मेरे पिता गंगू ने मुझे कहा था कि मेरी जान को खतरा है. कोई मुझे मारना चाहता है. अगर कोई मुझे मारने का प्रयास करेगा, तो मेरी जान बचाना. खुद की जान से डर रहा गंगू ने दोपहर में अपने सबसे छोटे बेटे की निर्मम हत्या कर दी. हालांकि इस हत्याकांड के पीछे अंधविश्वास है. गंगू को लग रहा था कि उसके साथ अनहोनी होने वाली है. इसी डर में उसने अपने छोटे बेटे की हत्या कर दी, ताकि उसकी जान बच जाये.

लेवी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

गुमला. सदर थाना गुमला की पुलिस ने लेवी मांगने के आरोपी अंबोवा टोंगरीटोली निवासी 24 वर्षीय शहबाज अंसारी को मंगलवार की रात को गिरफ्तार किया है. आरोपी शहबाज ने गुमला शांतिनगर निवासी स्वर्गीय शिवनंदन प्रसाद साहू के पुत्र अनिल कुमार से एक लाख रुपये की लेवी मांगी थी. इस संबंध में अनिल ने गुमला थाना में आवेदन दिया था. आवेदन में कहा गया था कि मोबाइल फोन पर कॉल कर बिनोद के नाम से धमकी देते हुए एक लाख रुपये लेवी की मांग की गयी है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने टीम का गठन किया, टीम ने मामले की जांच करने के बाद बिनोद के नाम से लेवी की मांग करने वाले अंबोवा टोंगरटोली के शहबाज अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola