ePaper

ढाई साल के बेटे को बलि चढ़ा देने वाले निर्दयी पिता को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 06 Feb 2019 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
ढाई साल के बेटे को बलि चढ़ा देने वाले निर्दयी पिता को पुलिस ने दबोचा

।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला थाना के असनी नवाटोली गांव में ढाई साल के बेटे अमित उरांव की हत्या करने वाले अंध-विश्वासी पिता गंगू उरांव को पुलिस ने गिरफतार कर बुधवार को जेल भेज दिया. मंगलवार को गंगू ने अंधविश्वास में अपने बेटे की बलुवा से काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया था. […]

विज्ञापन

।। दुर्जय पासवान ।।

गुमला : गुमला थाना के असनी नवाटोली गांव में ढाई साल के बेटे अमित उरांव की हत्या करने वाले अंध-विश्वासी पिता गंगू उरांव को पुलिस ने गिरफतार कर बुधवार को जेल भेज दिया.
मंगलवार को गंगू ने अंधविश्वास में अपने बेटे की बलुवा से काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया था. पिता ने बेटे की नरबलि दे दिया था. इसके बाद वह फरार हो गया था. बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गंगू को नवाटोली गांव से गिरफतार किया. वह एक घर में छिपा हुआ था. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी गंगू मानसिक रूप से विक्षिप्त था. इसलिए उसने अपने बेटे की हत्या कर दी थी. पुलिस उसे गिरफतार कर जेल भेज दी.

इधर, मृतक अमित के बड़े भाई अरूण उरांव ने गुमला सदर थाना में हत्याकांड को लेकर गुमला थाने में केस दर्ज कराया है. जिसमें उसने कहा है कि सुबह में मेरे पिता गंगू ने मुझे कहा था कि मेरी जान को खतरा है. कोई मुझे मारना चाहता है. अगर कोई मुझे मारने का प्रयास करेगा तो मेरी जान बचाना. खुद की जान से डर रहा गंगू ने दोपहर में अपने सबसे छोटे बेटे की निर्मम हत्या कर दी.

इस हत्याकांड के पीछे अंधविश्वास है. गंगू को लग रहा था कि उसके साथ अनहोनि होने वाला है. इसी डर में उसने अपने छोटे बेटे की हत्या कर दी. ताकि उसकी (गंगू की) जान बच जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola