ढाई साल के बेटे को बलि चढ़ा देने वाले निर्दयी पिता को पुलिस ने दबोचा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
।। दुर्जय पासवान ।। गुमला : गुमला थाना के असनी नवाटोली गांव में ढाई साल के बेटे अमित उरांव की हत्या करने वाले अंध-विश्वासी पिता गंगू उरांव को पुलिस ने गिरफतार कर बुधवार को जेल भेज दिया. मंगलवार को गंगू ने अंधविश्वास में अपने बेटे की बलुवा से काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया था. […]
विज्ञापन
।। दुर्जय पासवान ।।
आपके शहर में
विज्ञापन
गुमला : गुमला थाना के असनी नवाटोली गांव में ढाई साल के बेटे अमित उरांव की हत्या करने वाले अंध-विश्वासी पिता गंगू उरांव को पुलिस ने गिरफतार कर बुधवार को जेल भेज दिया.
मंगलवार को गंगू ने अंधविश्वास में अपने बेटे की बलुवा से काटकर बेरहमी से हत्या कर दिया था. पिता ने बेटे की नरबलि दे दिया था. इसके बाद वह फरार हो गया था. बुधवार को पुलिस ने गुप्त सूचना पर गंगू को नवाटोली गांव से गिरफतार किया. वह एक घर में छिपा हुआ था. एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी गंगू मानसिक रूप से विक्षिप्त था. इसलिए उसने अपने बेटे की हत्या कर दी थी. पुलिस उसे गिरफतार कर जेल भेज दी.
इधर, मृतक अमित के ब��़े भाई अरूण उरांव ने गुमला सदर थाना में हत्याकांड को लेकर गुमला थाने में केस दर्ज कराया है. जिसमें उसने कहा है कि सुबह में मेरे पिता गंगू ने मुझे कहा था कि मेरी जान को खतरा है. कोई मुझे मारना चाहता है. अगर कोई मुझे मारने का प्रयास करेगा तो मेरी जान बचाना. खुद की जान से डर रहा गंगू ने दोपहर में अपने सबसे छोटे बेटे की निर्मम हत्या कर दी.
इस हत्याकांड के पीछे अंधविश्वास है. गंगू को लग रहा था कि उसके साथ अनहोनि होने वाला है. इसी डर में उसने अपने छोटे बेटे की हत्या कर दी. ताकि उसकी (गंगू की) जान बच जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन