गुमला में बिहार के दो अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, PLFI में शामिल होने आये थे

दुर्जय पासवान गुमला : पीएलएफआई में शामिल होने आये बिहार राज्य के दो व कामडारा प्रखंड के एक अपराधी को गुमला जिला की पुलिस ने धर दबोचा है. वहीं, दो अपराधी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गये. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, चार्जर, 3950 […]
दुर्जय पासवान
गुमला : पीएलएफआई में शामिल होने आये बिहार राज्य के दो व कामडारा प्रखंड के एक अपराधी को गुमला जिला की पुलिस ने धर दबोचा है. वहीं, दो अपराधी घने जंगल का फायदा उठाकर भाग गये. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से पांच पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, चार्जर, 3950 रुपये व रेलवे टिकट बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों को पूछताछ के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया.
इनमें बिहार राज्य के पटना मसौढ़ी निवासी चंद्रदेव प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद, भगवानगंज थाना के स्वर्गीय लालदेव यादव के पुत्र महेश यादव एवं गुमला जिला के कामडारा थाना अंतर्गत गाड़ा गांव के रहने वाले रति सिंह के पुत्र मंटू सिंह है. घने जंगल का फायदा उठाकर भागे दो अपराधियों के नाम पुलिस ने गुप्त रखे हैं. पुलिस उन दोनों को भी पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चला रही है.
एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि कामडारा थाना क्षेत्र लोंगा जंगल में कुछ अपराधियों द्वारा अपराध की योजना बनाने की सूचना मिली थी. इसके बाद बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर घेराबंदी की गयी. तीन अपराधी को तो पकड़ लिया गया, लेकिन दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे.
कई दिनों से घूम रहे थे
एसपी ने बताया कि ये अपराधी कुछ दिन पहले कामडारा इलाके में घुसे. इस क्षेत्र में पीएलएफआइ के बैकफुट पर जाने के बाद सभी अपराधी पीएलएफआइ में शामिल होने पहुंचे थे. इससे पहले कि ये लोग पीएलएफआई कमांडरों के संपर्क में आ पाते, पुलिस को इसकी जानकारी मिल गयी. पुलिस ने जाल बिछाया और तीन लोगों को धर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




