शादी समारोह से 6वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, बेहोश होने पर पिलाया नाली का पानी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2019 9:44 PM

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिले के घोर उग्रवाद प्रभावित घाघरा प्रखंड की एक छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही तीन युवक विपुल उरांव, संदीप उरांव व राजकुमार उरांव ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. जब लड़की बेहोश हो गयी तो उसे नाली का पानी पिलाकर होश में लाया गया. साथ ही छात्रा को […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला जिले के घोर उग्रवाद प्रभावित घाघरा प्रखंड की एक छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही तीन युवक विपुल उरांव, संदीप उरांव व राजकुमार उरांव ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. जब लड़की बेहोश हो गयी तो उसे नाली का पानी पिलाकर होश में लाया गया. साथ ही छात्रा को जान से मारने की भी धमकी दी गयी थी.

छात्रा एक शादी समारोह में गयी थी. जहां से आरोपियों ने अपहरण कर छात्रा से दुष्कर्म किया. घटना तीन जनवरी की है. थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार दुष्कर्म के बाद छात्रा को आरोपियों ने किसी को नहीं बताने की धमकी दी थी. जिसके कारण छात्रा ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी थी.

तीन दिन बीतने के बाद छात्रा आपबीती अपनी चाची को बताकर रोने लगी. जिसके बाद चाची ने गांव के प्रबुद्ध लोगों के पास पूरे मामले को बताया. गांव के लोगों ने इस पूरे मामले को लेकर छह जनवरी को बैठक की. जिसके बाद निर्णय लिया गया कि पूरे मामले को लेकर थाना में केस दर्ज कराया जायेगा. तब जाकर पीड़िता के पिता ने पूरे मामले को लेकर लिखित शिकायत थाना में दर्ज कराया है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित अपनी चाची के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए तीन जनवरी को गयी थी. जिसके बाद रात को दो बजे शौच करने के लिए घर से बाहर निकली और खेत की तरफ चली गयी. जिसके बद गांव के ही विपुल व संदीप ने उसे घर से निकलते हुए देखा और पीछा करने लगे. कुछ दूर जाने के बाद दोनों ने छात्रा को जबरन उठाकर सरना स्थल के पास एक खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया.

जिसके बाद अपने एक साथी राजकुमार को भी बुलाकर दुष्कर्म कराया. दुष्कर्म के बाद नाबालिक बेहोशी की हालत में बेसुध पड़ गयी, तब दुष्‍कर्मियों ने नाली का पानी लाकर बच्ची को पिलाया. तब बच्ची को होश आया. तीनों युवकों ने उसे घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कहते हुए घर भेज दिया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी. थाना में मामला दर्ज होने के बाद थानेदार उपेंद्र महतो कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola