सरकार सिर्फ शोषण कर रही है, सरकार के खिलाफ नारेबाजी, सीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2018 2:56 AM
विज्ञापन
गुमला : सितंबर माह में रांची में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम में रसोइयों व संयोजिकाओं तथा गत 15 नवंबर को पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ गुमला ने रविवार को शहर के टावर चौक पर सूबे के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया. पुतला दहन […]
विज्ञापन
गुमला : सितंबर माह में रांची में घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम में रसोइयों व संयोजिकाओं तथा गत 15 नवंबर को पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ गुमला ने रविवार को शहर के टावर चौक पर सूबे के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया.
पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर संघ के बैनर तले काफी संख्या में रसोइया-संयोजिका व अध्यक्ष जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री व गुमला विधायक के खिलाफ नारा लगाते हुए टावर चौक पहुंचे. संघ के जिला अध्यक्ष देवकी देवी ने कहा कि गत 25 सितंबर को रांची में चल रहे घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम के दौरान रसोइया-संयोजिका पर लाठियां बरसाई गयी थी.
आधी रात को हम सभी पर पानी का बौछार किया गया. गर्भवती महिलाओं व बच्चों को जेल में डाल दिया गया. इसके बाद राज्य स्थापना दिवस के दिन पारा शिक्षकों पर लाठियां बरसाई गयी. इसकी जितनी भी निंदा की जाये कम है. उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ हमारा शोषण कर रही है. कार्यक्रम में शोभा देवी, मंजरी देवी, विनायका देवी, रूकशाना बेगम, मोनो देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, नूतन देवी, रेखा देवी, पूर्णिमा, गौरी सहित रसोइया-संयोजिका मौजूद थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










