पारा शिक्षकों से एक हजार अर्थदंड वसूलेगा संघ
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

कामडारा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोरचा प्रखंड इकाई कामडारा की बैठक बेसिक स्कूल परिसर में हुई. अध्यक्षता अमित कंडुलना ने की. बैठक में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों को शामिल होने का निर्णय लिया गया. जो पारा शिक्षक शामिल नहीं होंगे उनसे आर्थिक दंड स्वरूप 1000 रुपये लिया जायेगा. […]
विज्ञापन
कामडारा : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोरचा प्रखंड इकाई कामडारा की बैठक बेसिक स्कूल परिसर में हुई. अध्यक्षता अमित कंडुलना ने की. बैठक में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों को शामिल होने का निर्णय लिया गया. जो पारा शिक्षक शामिल नहीं होंगे उनसे आर्थिक दंड स्वरूप 1000 रुपये लिया जायेगा.
जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. बैठक में विरोध स्वरूप सरकार विरोधी नारेबाजी की गयी. इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायीकरण व वेतनमान दिया जाये. टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षक-शिक्षिकाओं को सीधे सरकारी शिक्षक के पद पर समायोजन किया जाये. यदि सरकार उक्त मांगों को देखते हुए घोषणा नहीं करती है तो विरोध झेलने के लिए तैयार रहे. मौके पर जगदीश नाग, राजकुमार सिंह, सुबोध नाग, दीलमेनी तोपनो, अमृता गोप, महावीर नाग, घनश्याम साहू, निमुंती होता, युगेश्वर सिंह सहित सैकड़ों पारा शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










