भरनो : किसान से अपराधियों ने मांगी पांच लाख रंगदारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भरनो प्रखंड के करंज थाना स्थित डुड़िया बसाइरटोली निवासी कृषक सुरेश लोहरा से अपराधियों ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. इस संबंध में सुरेश ने करंज थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. सुरेश ने दर्ज केस में कहा […]

विज्ञापन
भरनो प्रखंड के करंज थाना स्थित डुड़िया बसाइरटोली निवासी कृषक सुरेश लोहरा से अपराधियों ने पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. इस संबंध में सुरेश ने करंज थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
सुरेश ने दर्ज केस में कहा है कि एक माह पूर्व हथियार के बल पर उससे 1500 रुपये अपराधी वसूल चुके हैं.
इधर, 15 अगस्त की रात पुन: अपराधियों ने लूटपाट का प्रयास किया. सुरेश के अनुसार, तीन अज्ञात नकाबपोश अपराधी थे. अपराधियों द्वारा घर का दरवाजा खोलने को कहा गया. सुरेश ने गांव के लोगों को इस बात की सूचना फोन पर दी. इतने में ग्रामीण जुट गये और शोर मचाने लगे. डर से अपराधी वहां से भाग गये. इससे पहले अपराधियों ने सुरेश से पांच लाख रुपये रंगदारी मांग चुके हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola