मुहल्ले में शराब दुकान खोलने के निर्णय का विरोध, महिलाओं ने कहा

Updated at : 25 Jul 2018 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
मुहल्ले में शराब दुकान खोलने के निर्णय का विरोध, महिलाओं ने कहा

गुमला : गुमला शहर के रिहाएशी मुहल्ला हरिओम कॉलोनी में सरकारी शराब दुकान खोलने का महिलाओं ने विरोध किया है. महिलाओं ने कहा है कि साहब, यहां पढ़े-लिखे लोग रहते हैं. बच्चें रहते हैं. शराब दुकान खोल कर हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद न करें. इस मुहल्ले को शराबियों का अड्डा न बनने दें. महिलाओं […]

विज्ञापन
गुमला : गुमला शहर के रिहाएशी मुहल्ला हरिओम कॉलोनी में सरकारी शराब दुकान खोलने का महिलाओं ने विरोध किया है. महिलाओं ने कहा है कि साहब, यहां पढ़े-लिखे लोग रहते हैं. बच्चें रहते हैं. शराब दुकान खोल कर हमारे बच्चों का भविष्य बर्बाद न करें. इस मुहल्ले को शराबियों का अड्डा न बनने दें.
महिलाओं ने तर्क दिया है कि अगर मुहल्ले में शराब की दुकान खुलती है, तो शराब पीने वालों का आना-जाना लगा रहेगा. इसमें अपराधी किस्म के लोग भी शराब की चाहत में मुहल्ले में आयेंगे, जिससे इस क्षेत्र में अपराध बढ़ेगा. महिलाओं ने कहा है कि गुमला शहर अभी शांत है, तो शांत ही रहने दें. शराब दुकान खोल कर अपराध न बढ़ायें. मंगलवार को इसी मुद्दे को लेकर मुहल्ले के लोगों ने बैठक भी की, जिसमें शराब दुकान खोलने के सरकार के निर्णय पर विचार-विमर्श किया गया.
सभी लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि किसी भी स्थिति में शराब की दुकान खोलने नहीं देंगे. बैठक में पार्षद हेमलता देवी, पार्षद अनिता सिंह, अर्चना सिंह, पम्मी सिंह, चांदनी कुमारी, सीमा देवी, तारा देवी, रेणु देवी, सुमन साहू, शिवानी देवी, रंभा देवी, उमा देवी, कमली देवी, सीमा देवी, सुकांति देवी, श्वेता वर्मा, कुसुम देवी, रेणु सिंह, कृष्णा देवी, ममता जयसवाल, तारा देवी, मंजू देवी, महेश्वरी देवी, शर्मिला देवी, सरिता देवी, करिश्मा बाड़ा, सरिता देवी, चंद्रावती देवी, बिंदू देवी, सोनी देवी, पोलिना भगत, मीरा देवी, सुनीता देवी, हीरामनी देवी, रेखा केसरी, बसंती देवी, नीलम देवी, सुभद्रा देवी, आरती देवी व कमला देवी सहित कई लोग थीं.
महिलाओं ने कहा
मुहल्ले की पार्षद अनिता सिंह, पार्षद हेमलता देवी, ममता जायसवाल, बिंदू देवी व पोलिना भगत ने कहा कि अपने मुहल्ले में किसी भी कीमत पर शराब दुकान खोलने नहीं देंगे. यहां सरकारी शराब दुकान खोलने से मुहल्ला बर्बाद हो जायेगा. अभी हमलोग सुख शांति से रह रहे हैं. शराब दुकान खोल कर पूरे मुहल्ले को अशांत नहीं कर सकते हैं. अगर गुमला के अधिकारी जबरन शराब बेचने का काम करेंगे, तो मजबूरन इसकी शिकायत लेकर सीएम के पास जायेंगे. महिलाओं ने कहा है कि इसमें स्थानीय सांसद व विधायक भी ध्यान दें, ताकि शहर के माहौल को स्वच्छ व सुंदर रखा जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola