घंटों बैठे रहे अधिकारी, नहीं आयी गुमला की बारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में लगभग डेढ़ घंटे तक अधिकारियों के बैठने के बाद भी गुमला जिला की बारी नहीं आयी. मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव रामाकांत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामलों की समीक्षा कर रहे थे. समीक्षा के क्रम में श्री सिंह ने […]
विज्ञापन
गुमला : मुख्यमंत्री जनसंवाद के तहत मंगलवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में लगभग डेढ़ घंटे तक अधिकारियों के बैठने के बाद भी गुमला जिला की बारी नहीं आयी. मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव रामाकांत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मामलों की समीक्षा कर रहे थे. समीक्षा के क्रम में श्री सिंह ने 18 जिलों से 18 मामलों की समीक्षा की, परंतु समीक्षा में गुमला की बारी नहीं आने के कारण श्री सिंह गुमला जिले में लंबित 154 मामलों में से एक भी मामला की समीक्षा नहीं की.
ज्ञात हो कि गुमला जिला में जनसंवाद के अब तक 2818 मामले प्राप्त हुए हैं, जिनमें से लगभग 2250 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है. इसके अलावा लगभग 150 मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया चल रही है. वहीं वर्तमान में जिला में 154 मामलें अभी लंबित हैं. गुमला जिला में जनसंवाद के निष्पादन का प्रतिशत 90.36 है, जबकि लंबित मामलों का प्रतिशत 9.64 है और राज्य में जनसंवाद के निष्पादन के मामलें में अभी सातवें स्थान पर है.
वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिले से मुख्यमंत्री जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी विजय वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक इंद्रमणि चौधरी, जिला सहकारिता पदाधिकारी कुमोद कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा व पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










