खुशियां बांटने का त्योहार है ईद

Published at :17 Jun 2018 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
खुशियां बांटने का त्योहार है ईद

रायडीह : भाईचारे का पर्व ईद रायडीह में धूमधाम से मनायी गयी. अहले सुबह पतराटोली स्थित ईदगाह में मौलाना मोहम्मद उस्मान अजीजी नूरी ने ईद की विशेष नमाज अदा करायी. उन्होंने कहा कि ईद के दिन हर गलती माफ कर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है. पूरे एक माह ऐहतराम से रोजा रख कर अल्लाह […]

विज्ञापन

रायडीह : भाईचारे का पर्व ईद रायडीह में धूमधाम से मनायी गयी. अहले सुबह पतराटोली स्थित ईदगाह में मौलाना मोहम्मद उस्मान अजीजी नूरी ने ईद की विशेष नमाज अदा करायी. उन्होंने कहा कि ईद के दिन हर गलती माफ कर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है. पूरे एक माह ऐहतराम से रोजा रख कर अल्लाह की वंदगी की जाती है. अंत में ईद की खुशी मनायी जाती है.

आज के दिन खुशियां बांटने का दिन है. वहीं प्रखंड के शंखमोड़, बरगीडांड़, महुवाटोली, सुरसांग व कांसीर के ईदगाह व मसजिदों में भी ईद की नमाज अदा की गयी. इस अवसर पर रायडीह पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे. मौके पर मौलाना एसरार अहमद अशरफी, जहीरउद्दीन हबीबी, अब्दुल सतार, शेख अकबर, परवेज खान, कमरुद्दीन राय, आफताब आलम, अशरफ लालो, अफरीदी राय, तौहीद आलम, जमील खान, गुलाम सरवर, अफजल खान, जमाल ताज, अलीहसन खान, गफ्फार खान ,थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह, नागमणी सिंह व कमलेश झा सहित कई लोग मौजूद थे.

बसिया. प्रखंड में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. बसिया स्थित अक्सा मसजिद में ईद की नमाज नौ बजे कलीम अहमद व नूरी मसजिद किंदिरकेला में 8:30 बजे हाफिज मंसूर आलम के नेतृत्व में ईद की नमाज अदा करायी गयी. नमाज के बाद गले मिल कर ईद की बधाई दी गयी.
भरनो. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इर्द का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनया गया. ईद को लेकर प्रखंड के बाजार टांड़ स्थित जामा मस्जिद, अमनपुर, परसा, मलगो, बुढ़ीपाठ, पबेया व डोम्बा सहित विभिन्न गांवों के ईदगाह में विशेष नमाज अदा की गयी. सभी की सलामती व देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गयी. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी.
कामडारा. प्रखंड में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नवनूरी मसजिद कामडारा में ईद की नमाज दिन के 8.30 बजे मौलाना रूहुल्लाह के नेतृत्व में अदा की गयी. देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी गयी. नमाज के बाद लोगाें ने गले मिल कर एक दूसरे को ईद की बधाई दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola