गुमला : बसिया में उग्रवादियों ने मुंशी की गोली मारकर की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jun 2018 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

पीएलएफआई के उग्रवादियों ने बसिया थाना के बोंडेकेरा गांव में सोमवार को दिनदहाड़े मुंशी रामकुमार सिंह (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी. फायरिंग की आवाज सुन दूसरे मुंशी व मजदूर वहां से भागकर जंगल में छिप गये थे. उग्रवादियों के जाने के बाद सभी मजदूर घटनास्थल पर पहुंचे थे. रामकुमार को दो गोली […]
विज्ञापन
पीएलएफआई के उग्रवादियों ने बसिया थाना के बोंडेकेरा गांव में सोमवार को दिनदहाड़े मुंशी रामकुमार सिंह (35 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी.
फायरिंग की आवाज सुन दूसरे मुंशी व मजदूर वहां से भागकर जंगल में छिप गये थे. उग्रवादियों के जाने के बाद सभी मजदूर घटनास्थल पर पहुंचे थे. रामकुमार को दो गोली पेट व सीने में मारी गयी है. महाराजगंज से द्वारसेनी तक सात किमी बन रही सड़क में वह मुंशी का काम करता था. उसका संबंध शांति सेना से भी था. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है.
लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि संवेदक द्वारा लेवी नहीं देने या फिर शांति सेना का सदस्य होने के कारण रामकुमार की हत्या की गयी है. बताया जा रहा है कि रामकुमार महाराजगंज से चाय पीकर बोंडेकेरा के समीप बन रही सड़क के पास खड़ा था. तभी बाइक से तीन उग्रवादी पहुंचे और गोली मारकर चलते बने. पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




