प्लास्टिक थैला का उपयोग न करें

Published at :12 Jun 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
प्लास्टिक थैला का उपयोग न करें

कचरा फेंकेने के लिए दुकानों में डब्बा रखें गुमला : प्लास्टिक थैला का उपयोग बंद करने और दुकानों में कचरा के लिए डब्बा रखने को लेकर सोमवार को नगर परिषद गुमला ने शहर में अभियान चलाया. नगर परिषद के पदाधिकारी व कर्मी अपने हाथ में एक-एक कचरा का डब्बा लेकर चल रहे थे. इस दौरान […]

विज्ञापन

कचरा फेंकेने के लिए दुकानों में डब्बा रखें

गुमला : प्लास्टिक थैला का उपयोग बंद करने और दुकानों में कचरा के लिए डब्बा रखने को लेकर सोमवार को नगर परिषद गुमला ने शहर में अभियान चलाया. नगर परिषद के पदाधिकारी व कर्मी अपने हाथ में एक-एक कचरा का डब्बा लेकर चल रहे थे. इस दौरान नगर परिषद के पदाधिकारी व कर्मियों ने दुकानों का डोर-टू-डोर विजिट कर कचरा भी इकट्ठा किया. दुकानदारों से अपील की कि दुकान में कचरा के लिए डब्बा जरूर रखें और प्लास्टिक थैला का उपयोग बंद करें. नगर परिषद के अध्यक्ष दीपनारायण उरांव ने बताया कि प्लास्टिक थैला को उपयोग करने के बाद सड़क किनारे पड़े कचरे के ढेर में फेंक दिया जाता है.
वहीं प्लास्टिक थैला के साथ घर में बची हुई खाद्य सामग्रियों को भी फेंक दिया जाता है. खाद्य सामग्रियों के साथ प्लास्टिक थैला को भी जानवर खा जाते हैं, जिससे जानवरों को शारीरिक हानि होती है. वहीं दुकान में कचरा के लिए डब्बा नहीं होने के कारण दुकानों के कचरों को सड़क किनारे फेंक दिया जाता है. यदि दुकान में कचरा के लिए डब्बा रहेगा, तो कचरों को डब्बा में ही रखेंगे. उसे बाद में नगर परिषद के कर्मियों द्वारा इकट्ठा कर दुंदुरिया स्थित कचरा डंप स्थल में डंप किया जायेगा. अभियान का उद्देश्य प्लास्टिक थैला का उपयोग बंद करने और कचरों से शहर को साफसुथरा रखना है. इसके बाद भी यदि प्लास्टिक थैला का उपयोग किया जाता है, तो संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई होगी.
अभियान में स्वच्छ भारत मिशन नगर परिषद के सिटी मिशन मैनेजर अनूप कुमार, महफजुर रहमान, वार्ड पार्षद नूतन रानी, अनिता सिंह, सोनल केसरी, चेंबर अध्यक्ष महेश लाल, बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष निर्मल कुमार, रौनक पांडेय व हिंमाशु केसरी सहित कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola