डायन-बिसाही के आरोप में मारपीट, कोर्ट में केस दर्ज

गुमला : डायन-बिसाही के शक में गुमला सदर थाना क्षेत्र के सतपारा घट्टा गांव की 53 वर्षीया जानकी देवी के साथ मारपीट की गयी. साथ ही आरोपियों ने थाना में जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. इस संबंध में पीड़िता जानकी देवी ने अपने ही गांव के संजय सिंह खेरवार, रामजीत […]
गुमला : डायन-बिसाही के शक में गुमला सदर थाना क्षेत्र के सतपारा घट्टा गांव की 53 वर्षीया जानकी देवी के साथ मारपीट की गयी. साथ ही आरोपियों ने थाना में जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. इस संबंध में पीड़िता जानकी देवी ने अपने ही गांव के संजय सिंह खेरवार, रामजीत सिंह, रेणु देवी, नीरा देवी व टोहना सिंह के खिलाफ गुमला कोर्ट में परिवाद पत्र दायर किया है. जानकी ने परिवाद में कहा है कि 31 मई 2018 की शाम पांच बजे वह अपने पति के साथ बकरी बांध रही थी.
उसी दौरान सभी आरोपी लाठी-डंटे से लैस होकर उसके घर आ गये. कहने लगे कि तुमने हमारी मां को डायन-बिसाही कर मार दिया है. अब हम तुम्हे जान से मार देंगे. इतना कहने के बाद अपशब्द का प्रयोग करते हुए मेरे (जानकी) साथ मारपीट करने लगे. इसी क्रम में संजय सिंह ने उस पर बलुवा चला दिया, लेकिन बलुवा छप्पर में लगने के कारण वह बच गयी. पीड़िता व उसके पति के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गये और बीच बचाव किया, जिससे पीड़िता व उसके पति की जान बच पायी.
इस घटना के बाद दो जून को आरोपी संजय सिंह एवं अन्य आरोपी घर पर आकर गाली गलौज करते हुए थाना जाने पर धमकी देने लगे. इसके बाद पीड़िता ने गुमला कोर्ट की शरण ली और केस करते हुए न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




