गुमला के श्रम अधीक्षक तीन हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुमला जिला के श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने रिश्वत के रुपये विभाग की प्रभारी श्रम परावर्तन पदाधिकारी (रांची, कोकर खोरहा टोली निवासी) विक्टोरिया बाड़ा से यात्रा भत्ता और विराम भत्ता की राशि निकासी के एवज में लिये […]
विज्ञापन
गुमला : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुमला जिला के श्रम अधीक्षक रंजीत कुमार को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने रिश्वत के रुपये विभाग की प्रभारी श्रम परावर्तन पदाधिकारी (रांची, कोकर खोरहा टोली निवासी) विक्टोरिया बाड़ा से यात्रा भत्ता और विराम भत्ता की राशि निकासी के एवज में लिये थे. यह जानकारी एसीबी के अधिकारियों ने दी.
गुमला के श्रम…
एसीबी के अधिकारियों के अनुसार, विक्टोरिया बाड़ा का कुल 40 हजार रुपये बिल बकाया था. उनके बिल की निकासी के एवज में श्रम अधीक्षक ने कुल 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. लेकिन शिकायतकर्ता रुपये नहीं देना चाहती थी. इसलिए उन्होंने मामले की जानकारी एसीबी के को दी. इसके बाद रंजीत कुमार को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया.
मंगलवार को दिन के 11.45 बजे एसीबी की टीम गुमला पहुंची और श्रम अधीक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. टीम उन्हें साथ लेेकर रांची लौट आयी. पियुन सीरिल कुल्लू व दैनिक कंप्यूटर ऑपरेटर राकेश कुमार ने बताया कि प्रभारी श्रम परावर्तन पदाधिकारी विक्टोरिया बाड़ा घाघरा प्रखंड में कार्यरत हैं. उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के टीए-डीए की राशि के लिए आवेदन दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




