कल्याण गुरुकुल के विस्तार की योजना

गुमला : झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त गौरीशंकर मिंज व कल्याण विभाग के अपर सचिव सुबोध किशोर सोरेंग ने शुक्रवार को गुमला के सिलम में सरकार द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल व सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने दोनों प्रशिक्षण संस्थानों की […]
गुमला : झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण आयुक्त गौरीशंकर मिंज व कल्याण विभाग के अपर सचिव सुबोध किशोर सोरेंग ने शुक्रवार को गुमला के सिलम में सरकार द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल व सदर प्रखंड मुख्यालय परिसर में संचालित वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में दोनों अधिकारियों ने दोनों प्रशिक्षण संस्थानों की स्थिति से अवगत हुए. संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को दिये जाने वाले प्रशिक्षण, प्रशिक्षण पूरा करने के बाद प्रशिक्षणार्थी रोजगार से जुड़े अथवा नहीं, संस्थानों में कर्मियों की संख्या, भवन, पेयजल व शौचालय सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. अधिकारियों ने कल्याण गुरुकुल के निरीक्षण के क्रम में बताया कि जिले में बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए कल्याण गुरुकुल में प्रशिक्षणों के ट्रेडो को बढ़ाने की योजना है. वर्तमान में गुरुकुल में मेशन, बारबेंडिंग व सरिया फीटर आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के बाद संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों का प्लेसमेंट भी किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवक रोजगार से जुड़ रहे हैं.
गुमला के युवक सिंगापुर तक जाकर काम कर रहे हैं और अच्छा काम कर रहे हैं. अब इस संस्थान का विस्तार करने की योजना है. इसके तहत कल्याण विभाग से जितने भी स्कील डेवलपमेंट का प्रशिक्षण होता है, उसे कल्याण गुरुकुल के माध्यम से ही दिलाने की योजना है. वहीं वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर के संबंध में बताया कि गत दिनों सेंटर के कुछ कर्मी वेतन की समस्या को लेकर गये थे. यह सेंटर भी यहां अच्छा काम कर रहा है. दोनों सेंटरों की स्थिति से सरकार को अवगत करायेंगे. जिले में बेरोजगारी की समस्या को दूर करने के लिए जो भी बेहतर से बेहतर होगा, वही करेंगे. निरीक्षण के क्रम में जिले के आइटीडीए निदेशक कृष्ण किशोर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




