पानी भरने गयी असुर जनजाति महिला से दुष्कर्म

Published at :01 Jun 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
पानी भरने गयी असुर जनजाति महिला से दुष्कर्म

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना स्थित रामझरिया गांव में असुर जनजाति की एक महिला (20) के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. महिला कुएं पर पानी भरने गयी थी. इसी दौरान गढ़ाकुजाम गांव के ठेइरू उरांव ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता द्वारा थाने में केस करने के बाद पुलिस ने […]

विज्ञापन

गुमला : बिशुनपुर प्रखंड के गुरदरी थाना स्थित रामझरिया गांव में असुर जनजाति की एक महिला (20) के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. महिला कुएं पर पानी भरने गयी थी. इसी दौरान गढ़ाकुजाम गांव के ठेइरू उरांव ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता द्वारा थाने में केस करने के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, घटना 27 मई की है. महिला का पति बीमार था. वह दिन में हिंडालको कंपनी के अस्पताल डुमरपाट इलाज कराने गया था. घर पर वह अकेली थी. शाम पांच बजे वह (महिला) गांव से कुछ दूर स्थित कुएं में पानी भरने गयी थी,

तभी वहां ठेइरू उरांव पहुंच गया और छेड़खानी शुरू कर दी. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो ठेइरू ने उसे कुएं के पास कीचड़ में धकेल दिया. इसके बाद कुएं के समीप ही उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर सुन कर छह-सात लोग कुएं की ओर दौड़े. यह देख आरोपी ठेइरू वहां से भाग गया. इसके बाद पीड़िता घर गयी. उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी. 28 मई को थाने में केस दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छापामारी शुरू की और बुधवार को आरोपी को गढ़ाकुजाम गांव से गिरफ्तार कर लिया.

गांव से कुछ दूर कुएं पर पानी भरने गयी थी.
कुएं पर अकेला देख कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola