महिला को नाली के पानी से नहलाया

घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के देवाकी गांव में एक अर्धविक्षिप्त महिला को शुक्रवार को महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा. महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वह गुरुवार की रात अपने घर के छप्पर पर चढ़ गयी. अंधविश्वास में जकड़ी गांव की महिलओं को यह नागवार लगा. महिलाओं ने पुरानी परंपरा का हवाला […]
घाघरा(गुमला) : घाघरा प्रखंड के देवाकी गांव में एक अर्धविक्षिप्त महिला को शुक्रवार को महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा. महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि वह गुरुवार की रात अपने घर के छप्पर पर चढ़ गयी. अंधविश्वास में जकड़ी गांव की महिलओं को यह नागवार लगा. महिलाओं ने पुरानी परंपरा का हवाला देते हुए उस पर न सिर्फ जुर्माना लगाया, बल्कि नाली के पानी से उसे नहला दिया. इसके बाद उसके सिर मुंडने की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गांव की महिलाओं के कब्जे से मुक्त कराया. इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




