मैला फेंकवाने के आरोपी ने किया सरेंडर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

गुमला : गुमला शहर से सटे तरी गांव में एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट के बाद मैला उठवा कर फेंकवाने के मामले के आरोपी सागर सिंह ने गुमला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. मैला फेंकवाने का मामला 13 मई का है. जब महिला ने एसटी/एससी थाने में केस किया, तो आरोपी फरार हो […]
विज्ञापन
गुमला : गुमला शहर से सटे तरी गांव में एक आदिवासी महिला के साथ मारपीट के बाद मैला उठवा कर फेंकवाने के मामले के आरोपी सागर सिंह ने गुमला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
मैला फेंकवाने का मामला 13 मई का है. जब महिला ने एसटी/एससी थाने में केस किया, तो आरोपी फरार हो गया था. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार अभियान चला रही थी, लेकिन गुरुवार को उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जानकारी के अनुसार, तेलगांव की आदिवासी महिला तरी गांव में एक ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करती है. घटना के दिन वह भट्ठा के समीप खेत में शौच के लिए गयी थी, तभी जमीन मालिक सागर सिंह पहुंच गया. उसने महिला की पिटाई कर दी, फिर मैला हाथ से उठवा कर फेंकवाया था.
इस घटना के बाद आदिवासी संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी. एसटी/एससी के थाना प्रभारी चेरबो उरांव ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




