लव जिहाद के शक में युवक की पिटाई

Published at :24 May 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
लव जिहाद के शक में युवक की पिटाई

युवक लेकोटोली निवासी गोपाल साव के घर में रह रहा था भरनो : भरनो प्रखंड के लेकोटोली गांव में लव जिहाद का मामला समझ कर यूपी के बंदायू जिला के कमलपुर गांव निवासी मन्नू यादव के 20 वर्षीय पुत्र नीरज यादव की समाज के कुछ लोगों ने जम कर धुनाई कर दी और पुलिस को […]

विज्ञापन

युवक लेकोटोली निवासी गोपाल साव के घर में रह रहा था

भरनो : भरनो प्रखंड के लेकोटोली गांव में लव जिहाद का मामला समझ कर यूपी के बंदायू जिला के कमलपुर गांव निवासी मन्नू यादव के 20 वर्षीय पुत्र नीरज यादव की समाज के कुछ लोगों ने जम कर धुनाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया. अभी नीरज को थाना में रख कर पूछताछ की जा रही है. एक माह से उक्त युवक भरनो के लेकोटोली निवासी गोपाल साव के घर में रह रहा था. अफवाह उड़ी कि भरनो में लव जिहाद का मामला चल रहा है. मंगलवार की रात भरनो के दर्जनों युवक लेकोटोली गांव पहुंचे और लड़की के माता-पिता सहित लड़की को भी दूसरी जाति के युवक को रखे हो, कह कर पिटाई कर दी. इसके बाद युवक नीरज यादव को पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत गोपाल साव की पुत्री पूनम कुमारी ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व सहेली के साथ यूपी गयी थी.
वहीं नीरज से मुलाकात हुई. नीरज से शादी करना चाहती है, इसलिए भरनो अपने घर ले आयी हूं. शादी के बाद भी नीरज गांव में ही रहेगा और मेरे माता-पिता का सहारा बनेगा. माता-पिता भी इस रिश्ते को मंजूरी दे रहे हैं. वैशाख महीने में लड़का के परिवार वाले भी हमारे यहां आने वाले हैं और हमारी शादी हो जाती, परंतु हमारे समाज के कुछ लोगों को हमारी गरीबी की परवाह नहीं. इल्जाम लगा कर मेरे होने वाले पति को पीटा है. इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया मारपीट की घटना में किसी भी प्रकार की प्राथमिकि दर्ज नहीं की गयी है. सत्यापन के लिए नीरज के परिवार वालों को भरनो थाना बुलाया गया है. परिवार वालों को नीरज को सौंप दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola