प्रमुख : 2.50 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अशोक रविदास ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बापू चौक चपरासी टोला में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन किया जा रहा है.

विज्ञापन

कार्रवाई. निकाय चुनाव को देखते हुए गोड्डा पुलिस ने की छापेमारी

प्रतिनिधि, गोड्डा

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गोड्डा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पुलिस ने बापू चौक चपरासी टोला क्षेत्र से युवक को प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अशोक रविदास ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि बापू चौक चपरासी टोला में कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन किया जा रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी गोड्डा के आदेश पर नगर निकाय चुनाव के लिए गठित एफएसटी टीम और पुलिस अधिकारियों ने त्वरित छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स (20), निवासी ग्राम कन्हाई पकड़िया, थाना पथरगामा को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से 2.50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे 15 छोटी पुड़िया में सिल्वर पेपर में लपेटकर रखा गया था. पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया.

आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज है तीन केस

एसडीपीओ के अनुसार गिरफ्तार अमित कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध गोड्डा नगर थाने में पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो तथा मारपीट का एक मामला दर्ज है. छापेमारी दल में एफएसटी दंडाधिकारी प्रमोद कुमार, पणन सचिव अभय कुमार, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, यातायात विभाग के एएसआइ बिहारीलाल कापरी व रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola